क्या आप जानते हैं सब्जियों के छिलके भी आपकी सेहत के लिए हैं बेहद फायदेमंद

लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर ) :- सब्जियों के छिलकों में ऐसी पौष्टिकता होती है, जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं।

Vegetable peels are also beneficial for your health | सब्जियों के छिलके भी आपकी सेहत के लिए हैं फायदेमंद, जानें इनके बारे में | Patrika Newsआलू : आलू के छिलके में मौजूद फाइबर की अधिक मात्रा कब्ज, हृदय रोग और टाइप टू डायबिटीज जैसी बीमारियों से बचाती है। इसमें मौजूद पोटेशियम निम्न रक्तचाप में फायदेमंद होता है, इसलिए आलू को अच्छी तरह से धोकर बिना छीले ही सब्जी, चिप्स या फ्रेंच फ्राइज बना सकते हैं।

मटर : मटर के छिलकों की पतली परत उतारकर आलू के साथ सब्जी बनाएं। इस सब्जी को खाने से पेट साफ होता है और त्वचा भी चमकदार होती है।

पालक : पालक की डंडियों को फेंके नहीं। इसे मटर के ताजे छिलकों और हरे धनिए के साथ मिलाकर सूप बनाएं। ये सूप गर्भवती महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें बहुत ज्यादा आयरन होता है।

Peels of These Fruits and Vegetables are Good for Health in Hindi। इन फलों- सब्जियों के छिलके भी होते हैं सेहत के लिए कमाल!

शलजम : शलजम के छिलकों को उबले आलू और बेसन में मिलाकर कोफ्ते बनाकर खाएं, इससे पेट साफ होता है और बवासीर की समस्या में भी आराम मिलता है।

करेला : इसके छिलकों को निचोड़कर नमक और हल्दी लगाकर एक घंटे तक धूप में सुखाएं और बाद में तलकर खाएं। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top