क्या आप जानते है किस राशि के लोगों को किस वस्तु का दान करना चाहिए? क्लिक करके जाने

क्या आप जानते है किस राशि के लोगों को किस वस्तु का दान करना चाहिए? क्लिक करके जाने 

लाइव हिंदी खबर :-सूर्यग्रहण के दौरान सभी शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं लेकिन भगवान का मानसिक जाप और दान-पुण्य करना इस अवधि में शुभ होता है। मान्यता है कि ग्रहण के समय किए गए दान तथा मंत्रजाप शीघ्र सिद्धि प्रदान करते हैं। आप भी सूर्यग्रहण पर अपनी राशि अनुसार दान-पुण्य कर सौभाग्य का वर प्राप्त कर सकते हैं।

मेष
इस राशि वालों को गुड़, लाल वस्त्र, मसूर की दाल और लाल वस्तुओं का दान करना चाहिए।

वृषभ
इस राशि वालों के लिए चावल, कपूर, सफेद कपड़ा या दूध का दान करना वृषभ राशि के लिए उत्तम है।

मिथुन
इस राशि वालों को हरी पत्तेदार सब्जी, हरी दाल, मूंग की दाल, हरा वस्त्र दान करना चाहिए, पुण्य प्राप्त होगा।

कर्क
कर्क राशि वाले दही, सफेद कपड़ा, दूध, चांदी, चीनी का दान करें। इन वस्तुओं का दान जीवन में आकस्मिक संकट से बचाता है।

सिंह
सिंह राशि वाले लोगों के लिए तांबे का सिक्का, तांबे का बर्तन, गेहूं, आटा, स्वर्ण, सेब और कोई भी मीठा फल दान करने से ग्रहण के अशुभ प्रभाव का निवारण होगा।

कन्या
कन्या राशि वाले सब्जी, गायों को हरा चारा, जरूरतमंद को भोजन, जल, इलायची और शर्बत का दान करें। इससे परिवार के सदस्यों के जीवन की रक्षा होती है।

तुला
इस राशि के व्यक्ति मंदिर को पूजन सामग्री, झाड़ू, अगरबत्ती, दीपक, घी, इत्र का दान करें। इनका दान भाग्योदय में सहायक है।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि वाले पीली वस्तुएं, पीली मिठाई, हल्दी, गन्ना, गन्ने का रस, गुड़, चीनी और चंदन का दान करें। इससे कारोबार और रोजगार की बाधाएं दूर होंगी।

धनु
इस राशि के लिए चना, बेसन, केसर, स्वर्ण, मिठाई, चांदी और घी का दान धनु राशि के लिए शुभ माना गया है।

मकर
मकर राशि को चना, उड़द, पापड़, मटका, तिल, सरसों, कंघा और काजल का दान करना चाहिए, इससे समस्त अनिष्ट का निवारण होता है।

कुंभ
कुंभ राशि वाले लोगों को ईंधन, आटा, मसाले, हनुमान चालीसा, दूध, जरूरतमंद को भोजन कराने से कभी अन्न-धन का संकट नहीं होगा।

मीन

मीन राशि के लोग पक्षियों को दाना डालें, चींटियों के बिल पर गुड़ व आटे का मिश्रण चढ़ाएं। साथ ही केला, चने की दाल और जरूरतमंद को वस्त्र दान करें। इससे अध्ययन व कारोबार की बाधाएं दूर होंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top