लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर ) :- हमारे जीवन में सोना जरूरी है। अगर व्यक्ति अपनी पूरी नींद न लें तो उसके शरीर में कई तरह की समस्याएं दिखने लगती है।इसी प्रकार ज्यादा देर तक सोते रहना भी शरीर के लिए नुकसानदायक साबित होता है। छुट्टी के दिन देर तक सोना ये तो साधारण सी बात है। छुट्टी रहने पर तो ज्यादातर व्यक्ति देर से ही उठते हैं। ये शरीर के लिए नुक़सानदायक नहीं होता वल्कि इससे शरीर को विश्राम मिलता है। लेकिन जो लोग रोज ही 8 घंटे से अधिक सोते हैं उनके शरीर में समस्यायें घर करने लगती है। आज हम आपको इसी विषय में जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

1)- अगर कोई व्यक्ति 8 घंटे से ज्यादा समय के लिए सोता रहे तो कमर में दर्द जैसी समस्याये देखने को मिल सकती है। नसों में अकड़न होने लगती है। लगातार 8 घंटे से ज्यादा सोने से नसों में ठीक से रक्त का संचार नहीं हो पाता है इस कारण नसों में अकड़न या दर्द महसूस होने लगता है। मांसपेशियों में खिंचाव भी महसूस होने लगता है।
2)- जो लोग ज्यादा शारीरिक परिश्रम करते हैं उन्हें 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए, और जो लोग ज्यादा मानसिक परिश्रम करते हैं उन्हें 6 घंटे की नींद लेनी चाहिए।आठ घंटे से ज्यादा सोना दिल के लिए भी हानिकारक हो सकता है। दिल में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है।जो बाद में जाकर दिल की समस्या का कारण बन सकता है।देर तक सोने से रक्त संचार भी ठीक से नहीं हो पाता है। अतः रक्त चाप में भी परिवर्तन दिखने लगता है।

3)- सोते समय व्यक्ति का मेटाबॉलिक रेट कम हो जाता है। अतः अगर व्यक्ति ज्यादा देर तक सोने लगे तो उसे पाचन सम्बंधित समस्यायें देखने को मिल सकती है। पेट में गैस बदहजमी आदि समस्यायें हो सकती है।
4)- ज्यादा देर तक सोने से मेटाबॉलिक रेट कम हो जाता है। इस कारण खाया हुआ खाना ठीक से नहीं पच पाता है। इस कारण से शरीर में फैट जमने लगता है। और शरीर में मोटापा बढ़ने लगता है। मोटापे का आरंभ पेट से होता है और धीरे धीरे सारे शरीर में फैट बढ़ने लगता है। समय रहते अगर इन चीजों पर ध्यान नहीं देने पर व्यक्ति मोटापे का शिकार हो जाता है।