लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर ) :- बहुत समय शरीर में बिना किसी कारण के ही सूजन आने लगती है। कभी पैरों में तो कभी हाथ में तो कभी पेट में या फिर मूंह में। लेकिन ये सूजन बिना किसी कारण के नहीं होती। इसके होने के भी कारण होते हैं। शरीर में सूजन आने से अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको बताने की कोशिश करेंगे कि शरीर में सूजन आने के कारण क्या हो सकते हैं। और इसे किस प्रकार ठीक किया जा सकता है।

क्या कारण होता है शरीर में सूजन आने का जानने के लिए पढ़िए

1) कारण- अगर कोई व्यक्ति ज्यादा नमक का सेवन करें और पानी कम पिएं तो शरीर में सूजन की समस्या होने लगती है। नमक ज्यादा खाने से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है। ये सोडियम शरीर में सूजन लाने का काम करती है। व्यक्ति अगर पानी ज्यादा पिएं तो ये अतिरिक्त सोडियम शरीर से मूूत्र के द्वारा निकल जाता है। परन्तु पानी कम पीने से सोडियम शरीर में ही जमने लगता है। और सूूजन पैदा करता है।

रक्त में दूषित पदार्थ ज्यादा होने पर भी शरीर में सूजन हो जाती है। जिन लोगों को दिल की समस्या होती है उनके अक्सर हाथ या पैर में सूजन आने लगती है।

जिन लोगों में लिवर की समस्या होती है उनके पेट में सूजन आने लगती है। जिन लोगों के किडनी में समस्या होती है उनके पैरों और मूंह में सूजन आ जाती है।

सूजन (एडिमा) के लक्षण, कारण, इलाज, दवा, उपचार और परहेज | Sujan (Swelling,  Edema) Ke Karan, Lakshan, ilaj, Dawa Aur Upchar in Hindi2) उपाय- सूजन को दूर करने के लिए जितना हो सके नमक का सेवन कम कर दें।

साधारण नमक का इस्तेमाल न करके सेंधा नमक का इस्तेमाल करें।

ज्यादा मात्रा में पानी पिएं। इससे शरीर में जमा अतिरिक्त सोडियम पतला हो जाएगा। और शरीर से बाहर निकल जाएगा।

धनिया भी शरीर के सूजन को दूर करने में सक्षम है। रात को एक गिलास पानी में दो चम्मच धनिया भिगोकर रखें।सूबह इस पानी को उबालकर दिन में दो बार खाली पेट पिएं। ऐसा करने से शरीर की सूजन जल्द ही दूर हो जाती है।