गैस से जुड़े रोचक मेडिकल तथ्य, जो आपको आज तक पता नहीं होंगे

हेल्थ कार्नर :-  पादना हमारे शरीर की एक सामान्य प्रक्रिया है। जो कि बेशक हमें शर्मिंदगी महसूस करवाती हो लेकिन शारीरिक तौर पर यह बेहद जरूरी भी रहता है। पादना कई तरह की शारीरिक समस्याएं उत्पन्न होने से बचाव भी करता है। यदि यह गैस शरीर से बाहर ना निकले तो शरीर में कई तरह की गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।

गैस से जुड़े रोचक मेडिकल तथ्य, जो आपको आज तक पता नहीं होंगे

आइए जानते हैं कि आखिर हमारे शरीर में यह गैस बनती क्यों है और इसमें इतनी बदबू क्यों होती है। दरअसल कुछ गैसे हमारे पेट में पहले से होती है, और कुछ गैस हमारे भोजन के पचने के समय में बनती है, कुछ सांस के जरिए हमारे पेट में प्रवेश करती है। इनमें से 70 से 75% गैसे हमारी बड़ी आंत में बनती है। हमारे शरीर में कई तरह के बैक्टीरिया पाए जाते हैं।

जब हम भोजन करते हैं तो उसमें से कुछ अवशेष बच जाते हैं तो उसे यह बैक्टीरिया खाना शुरू करते हैं। जिस तरह हम खाना खाने के बाद मल विसर्जित करते हैं उसी तरह यह बैक्टीरिया भी मल विसर्जित करते हैं। इसी मल में हाइड्रोजन सल्फाइड नाम की गैस होती है, जिसमें इतनी ज्यादा बदबू रहती है। जो कि पाद के रूप में हमारे शरीर से बाहर आती है। आम तौर पर हमारे बड़ी आंत में नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड, मिथेन गैस होती है। लेकिन इन बैक्टीरिया की हाइड्रोजन सल्फाइड गैस बदबू का प्रमुख कारण रहती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top