ग्रहों से संबंधित सभी समस्याओं से मिल जाएगा छुटकारा,हर दिन करें ये काम

ग्रहों से संबंधित सभी समस्याओं से मिल जाएगा छुटकारा,हर दिन करें ये काम

लाइव हिंदी खबर :- हिंदू धर्म में तिलक लगाने की परंपरा काफी पुरानी है। कहा जाता है कि तिलक लगाने से बहुत सी समस्याओं का अंत हो जाता है। इसके अलावा ग्रहों के दोष भी दूर हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर दिन के अनुसार रोज अलग-अलग तिलक लगाया जाए तो बहुत से फायदे हो सकते हैं और ग्रहों से संबंधित सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।

सोमवार
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि सोमवार का दिन भगवान शिव और चंद्र ग्रह से संबंधित है। इस दिन सफेद चंदन का तिलक लगाने से चंद्रमा से संबंधित शुभ फलों की प्राप्ति होती है और मन शांत रहता है।

मंगलवार
मंगलवार का दिन भगवान हनुमान और मंगल ग्रह से संबंधित है। इस दिन चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर तिलक लगाने से मंगल दोष दूर हो जाते हैं।

बुधवार
बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह से संबंधित है। इस दिन सुपारी घिसकर तिलक लगाना चाहिए। इससे बुध ग्रह के अनुकूल फल प्राप्त होते हैं।

गुरुवार
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और गुरु ग्रह का है। गुरु से संबंधित शुभ फल पाने के लए इस दिन केसर, चंदन या हल्दी का तिलक लगाना चाहिए।

शुक्रवार
शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी और शुक्र ग्रह से संबंधित है। इस दिन कस्तूरी का तिलक लगाना बहुत ही फायदेमंद रहता है। इससे धन लाभ के योग भी बनते हैं।

शनिवार
शनिवार का दिन शनिदेव और शनि ग्रह का है। शनि से संबंधित शुभ फल पाने के लिए इस दिन भस्म या विभूति का तिलक लगाना चाहिए। इससे शनि दोष से राहत मिलती है और शनिदेव प्रसन्न रहते हैं।

रविवार
रविवार सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन लाल चंदन या रोली का तिलक लगाने से सूर्य दोष कम होते हैं और मान-सम्मान भी मिलता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top