चेन्नई सुपर किंग्स ने की 2023 के आईपीएल के लिए कप्तान की घोषणा


महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के एक सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं और इस साल आईपीएल से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ी थी और रविंद्र जडेजा कप्तानी दी गई थी.

रविंद्र जड़ेजा का कप्तानी में प्रदर्शन खराब रहा जिस वजह से महेंद्र सिंह धोनी वापस कप्तान बने थे और उस वजह से काफी विवाद भी खड़ा हुआ था.

अब चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने बड़ा बयान दिया है और 2023 में होने वाले आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कौन करेगा इसपर बड़ा बयान दिया है.

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने कहा कि,” अगले साल 2023 में महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करेंगे और मैं आधिकारिक रूप से आज इसकी घोषणा करता हूं.”

2023 आईपीएल महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी आईपीएल होने की संभावना है जिस वजह से उनको कप्तानी सौंपी गई है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top