लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर) :- आप सभी एक खूबसूरत चेहरा पाने की जरूर सोचते होंगे जिस पर कोई दाग धब्बा ना हो और आपका चेहरा दूसरों से बिलकुल अलग और चमकता हुआ दिखे| आज हम आपको बताएंगे की कैसे आप उड़द की दाल का इस्तेमाल करके अपने चेहरे को खूबसूरत और अट्रैक्टिव बना सकते हैं|
उड़द के दाल से बनाए स्क्रब- दोस्तों अगर आप एक खूबसूरत और अट्रैक्टिव चेहरा पाना चाहते हैं तो आप इसके लिए उड़द की दाल का स्क्रब बनाकर अपने चेहरे पर इसका उपयोग करें| आप उड़द की दाल को पीसकर उसका स्क्रब बना सकती हैं और स्क्रब की मदद से आप अपने चेहरे की गंदगी को साफ कर सकते हैं| इसके लिए आप आधा कप उड़द की दाल को रात भर भिगो कर रख दे और सुबह इसे बारीक पीस ले| इसमें दो चम्मच घी और हल्का सा दूध मिलाए फिर आप इसे अपने चेहरे पर लगा लें|

उड़द की दाल का बनाए फेस मास्क- दोस्तों आप उड़द की दाल का फेस मास्क भी बना सकते हैं जिससे आपके चेहरे की गंदगी साफ हो जाती हैं| इस्तेमाल के लिए आपको बता दे की आधा कप उड़द दाल और 5-6 बादाम को रातभर पानी में भिगोकर छोड़ दो| सुबह उड़द की दाल और बादाम को बारीक पीसकर इसका पाउडर बना ले फिर आप इसमें दूध मिलाकर अपने चेहरे पर इसे फेस मास्क की तरह लगा लें| इससे आपका चेहरा कुछ ही दिनों में चमकता हुआ नजर आएगा|