चेहरे पर नमक लगाने के होते है बड़े फायदे

लाइव हिंदी खबर:- गर्मियों के मौसम में अक्सर चेहरे पर पिंपल्स दाग धब्बे निकलने लगते हैं जिसकी वजह से आपका चेहरा खराब लगने लगता है और आपके दोस्त और मित्र गण आपसे से दूर होते जाते हैं क्योंकि आपके चेहरे पर पिंपल्स बहुत ज्यादा निकल आते हैं।

चेहरे पर नमक लगाने के होते है बड़े फायदे

  • दाग धब्बे निकलने पर आप बाहर के बने हुए प्रोडक्ट और स्क्रब का प्रयोग करते हैं। इन प्रोडक्टों में बहुत सारा केमिकल होता है जो दाग धब्बों को हटाने के साथ-साथ चेहरे की रौनक और सुंदरता को और ज्यादा खराब कर देता है।
  • आज हम आपके लिए घरेलू नुस्खा लेकर आए हैं। यह एक ऐसा नुस्खा है जिसे आजमाने के लिए आपको ज्यादा खर्चा नहीं करना पड़ेगा। यह आपके किचन में ही मिल जाएगा और इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है।
  • इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको नमक की जरूरत पड़ेगी जी हां दोस्तों आपने सही पढ़ा। नमक आपके चेहरे की सुंदरता को कैसे बढ़ाएगा आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

नमक और बादाम का तेल

  • आपको यह नुस्खा बनाने के लिए बादाम तेल की जरूरत है। बादाम का तेल चेहरे की सुंदरता को बढ़ाता है। इसके लिए आपको 5 चम्मच बादाम का तेल चाहिए तथा इसमें 12 चम्मच नमक मिला लीजिए। अब धीरे-धीरे हाथों से अपने चेहरे पर बने हुए पदार्थ को लगाइए। ऐसा करने से दाग धब्बे चेहरे के हमेशा के लिए दूर हो जाते हैं।

सेंधा नमक और शहद

  • इस के लिए कुछ सेंधा नमक को एक चम्मच शहद में मिला लेना है और एक मिश्रण तैयार कर लेना है। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं ऐसा करने से चेहरे से गंदगी दूर हो जाती है। जिससे दाग धब्बे हमेशा के लिए खत्म होने लगता है यह सन टैनिंग की समस्या को भी दूर कर देता है।

नमक और नींबू

  • इसके लिए आपको एक चम्मच नमक और एक चम्मच नीबू का रस दोनों का आपस में मिलाकर चेहरे पर लगा लेना है। कुछ देर तक लगा रहने दें और फिर इसे पानी से धो लें ऐसा आपको रोजाना करना होगा तभी आपका चेहरे से दाग धब्बे और पिंपल्स दूर हो पाएंगे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top