जगन्नाथ मंदिर की ये हैं 6 हैरान करने वाली बातें, किसी के लिए है अजूबा तो कोई कहता है चमत्कार

जगन्नाथ मंदिर की ये हैं 6 हैरान करने वाली बातें,कोई कहता है चमत्कार तो किसी के लिए है अजूबा,लाइव हिंदी खबर :-हिन्दू धर्म में जगन्नाथ पुरी का वर्णन स्कन्द पुराण, नारद पुराण, पद्द पुराण और ब्रह्मा पुराण कई जगहों पर किया गया है। इन्हीं से जुड़ी पुरी की रथ यात्रा सिर्फ देश ही नहीं भारत भर में अपनी भव्यता के लिए जानी जाती है। भगवान विष्णु यानी जगन्नाथ की इस यात्रा में भक्तों की भक्ती का रंग दिखाई देता है। इस बार यह यात्रा 14 जुलाई से शुरू होने जा रही है। इस साल भी इस यात्रा में भक्तों का सैलाब उमड़ता दिखाई देगा। भारत में जगन्नाथ पुरी उन मंदिरों में गिना जाता है जिनका रहस्य आज तक लोगों के सामने नहीं आया है। जगन्नाथ मंदिर के भी कई ऐसे रहस्य हैं जिस पर वैज्ञानिक आज तक रिर्सच कर रहे हैं। आज हम आपको मंदिर के कुछ ऐसे ही रहस्यों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। जहां कुछ लोग इन रहस्यों को अजूबा कहते हैं तो वहीं कुछ इसे भगवान जगन्नाथ का चमत्कार भी कहते हैं।

1. मंदिर के ऊपर लगा ध्वज हमेशा हवा के विपरीत है लहराता

जगन्नाथ पुरी का सबसे पहला और सबसे हैरान करने वाला रहस्य जो है वह है कि मंदिर के गर्भगृह के ऊपर लगा झंडा हमेशा हवा के विपरीत लहराता है। जी हां इस बात की जांच सिर्फ इंडिया के ही नहीं बल्कि विदेशों से आए वैज्ञानिक भी जांच कर चुके हैं लेकिन ऐसा क्यों होता है इसका पता अभी तक नहीं लग पाया है।

2. हर मंदिर के शीर्ष पर सुदर्शन चक्र

पुरी के मंदिर में जब आप जाएंगे तो मंदिर के किसी भी ओर से ऊपर देखने पर आपको एक ही सुदर्शन चक्र दिखाई देगा। हैरान कर देने वाली बात यह है कि आप किसी भी ओर से मंदिर का शीर्ष देंखे आपको हर बार वही सुर्दशन चक्र एक जैसा ही दिखाई देगा।

3. मंदिर के ऊपर से नहीं गुजरता कोई पक्षी

सालों से इस बात को हमारे बड़े-बुर्जग भी बताते हैं कि पुरी मंदिर के ऊपर से कभी कोई पक्षी नहीं उड़ता। इस बात का खुलासा अभी तक कोई नहीं कर पाया है। मंदिर के पुजारी और भक्त इसे भगवान का चमत्कार बताते हैं लेकिन इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

4. मंदिर के ऊपर नहीं उड़ता कोई भी हवाई जहाज

पक्षियों की बातें तो आपको फिर भी कम चौंका सकती हैं लेकिन पुरी के मंदिर के ऊपर से कोई भी हवाई जहाज नहीं गुजरता इस बात पर आपको विश्वास करना होगा। बताया यह भी जाता है कि मंदिर के चाहे जितने भी ऊपर हवाई जहाज हो वह या तो अपना रास्ता बदल लेता है या हवा का रूख अपने आप ही बदल जाता है जिससे मंदिर के ऊपर से हवाई जहाज गुजर नहीं पाता।

5. मंदिर की नहीं बनती कोई छाया

पत्थर की बनी इस विशाल पुरी मंदिर की कभी किसी ने छाया नहीं देखी। ऐसा इसलिए की सदियों से कभी किसी नें भी इस मंदिर की छाया को बनते नहीं देखा। आप चाहे कितना धूप में मंदिर प्रांगण में खड़े हों या चाहे कितनी धूप में मंदिर के आस-पास देखने की कोशिश करते हों लेकिन आपको मंदिर की कोई भी परछाई नहीं दिखाई देगी।

6. मंदिर के रसोई घर में बना भोजन कभी नहीं पड़ता कम

पुरी के मंदिर में एक और चीज है जो लोगों को सबसे ज्यादा चौंका देती है वह यह है कि मंदिर की रसोई में जो भी खाना बनता है वह कभी कम नहीं पड़ता। हैरानी तब और भी ज्यादा होती है जब कई बार लाखों की संख्या में भी खाना बनता है लेकिन सभी भक्तों को भर पेट खाना भी मिलता है और कम भी नहीं पड़ता।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top