लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर ) :- जॉर्जिया की अटलांटा वेटरन्स अफेयर्स मेडिकल सेंटर ने एक शोध में पाया कि ताजा अदरक में पाए जाने वाले सूक्ष्मकण आंतों की सूजन कम करने के साथ कैंसर से बचाने में मदद करते हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार इन सूक्ष्मकण में एक खास प्राकृतिक वसा जिसका नाम फॉस्फेटाइडिक एसिड होता है जो कोशिकाओं की बाहरी दीवार का निर्माण करता है।
एक्सपर्ट कमेंट : आयुर्वेद विशेषज्ञ के अनुसार अदरक को आयुर्वेद चिकित्सा में रसायन मानते हैं, जो बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम कर रोगों से दूर रखती है। इसे विशेषकर पाचनतंत्र की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए ही उपयोग में लेते हैं। जिससे यह आंतों की सूजन दूर करती है।
पाचन संबंधी किसी भी समस्या के लिए अदरक फायदेमंद होती है। अदरक का रस खाना के पाचन में सहायक होता है। अदरक पाचन और गैस, पेट दर्द, पेट फूलने की समस्या से भी छुटकारा देती है। अदरक का दो चम्मच रस रोज पीने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है।