लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर ) :-  दही और छाछ शरीर के लिए अमृत के समान हैं। दही वास्तव में एक रसायन है। दही में लाभदायक बैक्टीरिया लैक्टोबेसिलस होते हैं। इन्हें ही प्रोबायोटिक्स कहा जाता हैं। आइये जानते हैं दही से होने वाले फायदों के बारे में…https://new-img.patrika.com/upload/2018/11/23/food_3749757_835x547-m.png

ये भी उपयोगी : ऊंटनी के दूध का दही कब्ज व पेटदर्द ठीक करता है। बकरी के दूध का दही खांसी व बवासीर ठीक करता है। भैंस के दूध से बना दही कफ की समस्या में फायदा करता है। गाय के दूध का दही दस्त, व सिरदर्द ठीक करता है, गाय के दूध से बने दही में भैंस के दही की तुलना में वसा की मात्रा भी कम होती है जिससे वजन नहीं बढ़ता है।

जान लें सच –
फरमंटेशन की प्रक्रिया के बाद दूध से दही बनता है, इसलिए दूध की तुलना में इसमें शुगर की मात्रा कम होती है। अक्सर लोग बीमारी के डर से रात में दही नहीं खाते लेकिन इसे किसी भी समय खाया जा सकता है, ध्यान रहे कि इसे फ्रिज से निकालकर तुरंत न खाएं। दही आसानी से पच भी जाता है और इसमें मौजूद कैल्शियम डायबिटीज के खतरे को कम करता है। रोजाना एक कटोरी दही जरूर खाना चाहिए। जिन लोगों को दूध पसंद नहीं है, वे दही खा सकते हैं