लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर ) :- गर्मी में थोड़ी सी सावधानी हीट स्ट्रोक की समस्या से आपको बचा सकती है। ज्यादा देर धूप में रहने से शरीर में पानी की कमी के साथ जरूरी सॉल्ट्स की कमी हो जाती है, जो डिहाइडे्रशन का कारण बनता है। इस स्थिति में व्यक्ति को हल्का बुखार, चेहरा लाल होना, हाथ-पैरों में दर्द और पसीना आना बंद हो जाता है। अगर ये दिक्कत बनी रहे तो शरीर का तापमान 104 डिग्री से अधिक (हाइपरथर्मिया) हो सकता है। इस अवस्था में दिमाग, किडनी, हृदय और अन्य अंगों की कार्यप्रणाली बिगड़ने से मरीज की जान को खतरा भी हो सकता है। गर्मी में खानपान का खास खयाल रखा जाए तो कई मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है। जानते हैं बचाव के लिए जरूरी सावधानी और खानपान के बारे में-
