जान्हवी कपूर को आई मां की याद, सोशल मीडिया पर साझा की बचपन की खूबसूरत फोटो

लाइव हिंदी खबर :- बॉलीवुड इंडस्ट्री की पहली सुपरस्टार एक्ट्रेस श्रीदेवी (Shridevi) ने 24 फरवरी 2018 को अपने परिवार और फैंस को पीछे छोड़कर इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। वो बेशक आज हम लोगों के बीच नहीं हैं, लेकिन एक्ट्रेस अपनी शानदार फिल्मों के जरिए फैंस के दिलों में हमेशा अमर रहेंगी।

आज यानी 13 अगस्त 2021 को श्रीदेवी का जन्मदिन है। इस खास मौके पर श्रीदेवी की लाडली बेटी और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर अपनी मां को बर्थडे विश किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

जान्हवी कपूर को आई मां की याद, शेयर की बचपन की खूबसूरत फोटो

शेयर की बचपन की खूबसूरत फोटो- पहले आप ये जान लीजिए कि, 13 अगस्त 1963 को जन्मी श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत महज 4 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी। एक्ट्रेस की पहली फिल्म का नाम ‘थुनाईवन’ था। इसके बाद श्रीदेवी ने कई साउथ फिल्मों में काम किया था। इस दौरान एक्ट्रेस को कई अवॉर्ड्स के जरिए सम्मानित किया गया था।

श्रीदेवी ने 1979 में फिल्म ‘सोलवा सावन’ के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था।

हालांकि, एक्ट्रेस को असली पहचान फिल्म ‘हिम्मतवाला’ से मिली थी।

इस फिल्म में श्रीदेवी के अपोजिट जितेंद्र नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था।

इसके बाद एक्ट्रेस ने ‘आग और शोला’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘चालबाज’, ‘चांदनी’, ‘इंग्लिश विंग्लिश’ जैसी कई हिट फिल्में दीं।

आइए अब आपको जान्हवी का पोस्ट दिखाते हैं।

दरअसल, जान्हवी कपूर ने 13 अगस्त 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है

जिसमें एक्ट्रेस का उनकी मां श्रीदेवी संग प्यारा रिश्ता साफ झलक रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top