जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज का बयान, भारत के विकास सफर में जापान अहम भागीदार

लाइव हिंदी खबर :- भारत के जापान में राजदूत सिबी जॉर्ज ने कहा है कि जापान हमेशा से भारत का एक विश्वसनीय आर्थिक साझेदार रहा है और आने वाले वर्षों में यह साझेदारी और मज़बूत होगी। उन्होंने कहा कि भारत 2047 तक विकसित देश बनने के लक्ष्य के साथ “अमृत काल” की ओर बढ़ रहा है और इस यात्रा में जापान की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज का बयान, भारत के विकास सफर में जापान अहम भागीदार

सिबी जॉर्ज ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सुजुकी मोटर्स के इलेक्ट्रिक वाहन कारखाने के उद्घाटन का उल्लेख करते हुए कहा कि यह उदाहरण दर्शाता है कि जापानी कंपनियां भारत के आर्थिक विकास में किस तरह अहम योगदान दे रही हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में जापान भारत के आर्थिक साझेदारी में एक “मुख्य खिलाड़ी” बना रहेगा।

राजदूत ने यह भी कहा कि भारत और जापान के बीच की दोस्ती केवल आर्थिक क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि दोनों देशों की साझेदारी रणनीतिक, तकनीकी और सांस्कृतिक स्तर पर भी लगातार प्रगाढ़ हो रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top