जुबिन नौटियाल: बचपन की दोस्त बनी जीवन साथी, सादगी से हुई शादी

लाइव हिंदी खबर :- जुबिन नौटियाल को लेकर चौंकाने वाली जानकारी निकलकर सामने आई है। बताया गया है कि मशहूर सिंगर की शादी करीब डेढ़ साल पहले हो चुकी थी, लेकिन यह बात अब तक के सार्वजनिक नहीं हुई थी। यह खुलासा उनके पिता ने किया। जिसके बाद फैंस के बीच यह खबर को लेकर चर्चा हो रही है।

जुबिन नौटियाल: बचपन की दोस्त बनी जीवन साथी, सादगी से हुई शादी

देहरादून के रहने वाले जुबिन नौटियाल ने बेहद सादगी और पारंपरिक तरीके से शादी की। उनके पिता रामशरण नौटियाल ने बताया कि यह विवाह पूरी तरह से पारिवारिक माहौल में संपन्न हुआ। शादी में ज्यादा लोगों को आमंत्रित नहीं किया गया। इसे निजी ही रखा गया। इस शादी की सबसे खास बात यह रही कि जुबिन ने अपनी बचपन की दोस्त को ही जीवनसाथी चुना। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे।

जिससे उनके रिश्ते में गहराई और समझ पहले से ही मौजूद थी। परिवार की सहमति से दोनों ने सात फेरे लिए और अपने नए जीवन की शुरुआत की। जुबिन नौटियाल हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी शांत और निजी रहे हैं। उन्होंने अपने करियर पर ज्यादा ध्यान दिया और व्यक्तिगत जीवन को मीडिया से दूर रखा। उनकी शादी की खबर इतने लंबे समय तक सामने नहीं आई। यह उनके सादगी भरे स्वभाव को भी दर्शाता है।

इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। लोग उनके निजी जीवन के बारे में और जानना चाहते हैं। हालांकि जुबिन की ओर से इस पर कोई अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन उनके पिता की पुष्टि के बाद यह खबर चर्चा का विषय बन गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top