जेल में विक्रम भट्ट का दर्दनाक अनुभव बुखार में तड़पते रहे

लाइव हिंदी खबर :- फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ने हाल ही में अपने जेल के दिनों का दर्द नक अनुभव साझा किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि 30 करोड़ की कथित धोखाधड़ी के मामले में दिसंबर से फरवरी तक जेल में रहना पडा। उन्होंने बताया कि कडाके की ठंड की वजह से उन्हें तेज बुखार आ गया था, लेकिन समय पर उचित इलाज नहीं मिल सका। जेल में मौजूद अन्य कैदियों ने उनकी मदद की और उन्हें संभालने की कोशिश की। इस दौरान मै लगातार भगवान से प्रार्थना करता रहा कि वह इस कठिन परिस्थिति से सुरक्षित बाहर निकल सके।

जेल में विक्रम भट्ट का दर्दनाक अनुभव बुखार में तड़पते रहे

विक्रम भट्ट के अनुसार जेल अस्पताल में पर्याप्त सुविधाएं नहीं थी और उन्हें तुरंत इलाज नहीं मिल पाया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस और प्रशासन की लापरवाही के कारण उन्हें लंबे समय तक दर्द सहना पड़ा। उन्होंने बताया कि कई दिनों तक इंतजार करने के बाद जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि बाद में जब पुलिस उन्हें ले जाने पहुंची तब तक उनकी तबीयत कुछ हद तक ठीक हो चुकी थी।

इस कठिन समय में विक्रम भट्ट ने अपने आत्मविश्वास को मजबूत बनाए रखा। उन्होंने खान-पान में सावधानी बरती ज्यादा पानी पिया और नियमित रूप से प्रार्थना की। उनका कहना है कि धीरे-धीरे उनकी तबीयत में सुधार होने लगा। इस अनुभव ने उन्हें मानसिक रूप से और मजबूत बनाया है और जीवन के प्रति उनका नजरिया भी बदल गया। इस मामले में आरोप है कि फिल्म निर्माण के नाम पर बड़ी रकम ली गई जिसमें कई लोगों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए। मामला अभी जांच के अधीन है और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही अंतिम सच्चाई सामने आ पाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top