लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर) :-   आंखे हमारे शरीर का सबसे नाजुक और जरूरी अंग हैं। जिसकी सही देखभाल करना बेहद जरुरी हैं। आज के इस बदलते युग में कम्प्यूटर, लेपटॉप, टीवी, मोबाइल आदि का भरपूर इस्तेमाल होने लगा है। इन साधनों से निकलने वाली हानिकारक ब्लू किरणों से कम उम्र में ही आंखों की रोशनी कम हो जाती हैं साथ ही आंखों के कई रोग भी हो जाते हैं। लेकिन कुछ ऐसी घरेलू औषधियां हैं जिनके नियमित सेवन करने पर आंखों की रोशनी 100 साल तक ऐसी ही बरकरार बनी रहती हैं साथ ही कमजोर नेत्र ज्योति भी बढ़ती हैं, तो आइए जानते हैं इन्ही उपायों को

Follow these home and natural remedies to increase your eyesight | Home  Remedies For Eyesight: अपने आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू और  प्राकृतिक उपाय | Patrika News1. अगर आपकी आंखें लाल रहती हैं या आंखों में जलन होती हैं तो प्रतिदिन दिन में तीन बार आंखों एक-एक बूंद गुलाब जल की डाले। इससे आंखों की जलन और आंखों की लाली दोनों दूर होगी।

2. अगर पूरी नींद न ले पाने के कारण आंखे भारी या आंखों में थकान हो तो थोड़ी सी दालचीनी को पानी मे उबालकर पीएं। इससे आंखों की थकान दूर होगी।

3. प्रतिदिन सुबह त्रिफला के पानी से आंखों को धोने से आंखों की रोशनी बढ़ती हैं। इसके लिए रात को एक गिलास पानी में एक चम्मच त्रिफला का चूर्ण भिगोकर रख दें और सुबह पानी को छान कर आंखों को धोएं। इससे जल्द ही आंखों की रोशनी बढ़ेगी।

4. प्रतिदिन सुबह खाली पेट आंवला का जूस या आंवला के मुरब्बे का सेवन करना चाहिए इससे आंखों की रोशनी तेजी से बढ़ती हैं। आंवला जूस को एक कप गुनगुने पानी मे 20 एमएल की मात्रा में मिलाकर पीना आंखों के लिए फायदेमंद साबित होता हैं।

क्या मोबाइल की रोशनी से हमारी आंखों को तकलीफ हो सकती है? - Quora5. रोजाना सुबह उठकर बासी थूक आंखों में काजल की तरह लगाने से आंखों की कोई समस्या नहीं होती हैं।

6. आंखों में सूजन होने पर या आंखों से कम दिखाई देने पर शहद और नींबू का रस मिलाकर एक-एक बूंद आंखों में दिन में दो बार डालने से आंखों की सूजन खत्म होती हैं और आंखों की रोशनी बढ़ती हैं।

7. रोजाना रात को सोते समय एक चम्मच त्रिफला चूर्ण को एक कप गर्म पानी में मिलाकर पीने से पेट साफ होगा साथ ही आंखों के समस्त विकार दूर होंगे।