तेजी से वजन घटाने के लिए करें, इन फलों का सेवन

लाइव हिंदी खबर :-  हर सीजन में कुछ ऐसे फल आते हैं जो वजन को तेजी से घटानर में काफी मददगार साबित होते हैं। वहीं गर्मी में भी कई ऐसे फल आते हैं। गर्मियों के सीजन मेंबाने वालों में कई ऐसे हैं जिनमें कैलोरी काफी कम होती हैं जो वजन को घटाने में मदद करते है। इन फलों में पानी की काफी ज्यादा मात्रा होती हैं जो डीहाइड्रेशन से भी बचाते हैं। गर्मी के मौसम में आने वाले फलों में भरपूर फाइबर होता हैं जो बॉडी के टॉक्सिन को बाहर निकालते हैं और मेटाबोलिज्म को तेज करते हैं इससे वजन तेजी से घटता हैं। तो आइए जानते हैं।

1. तरबूज में विटामिन ए, बी, सी और भरपूर मात्रा में मिनरल्स व पानी होता हैं। इसका सेवन करने से कई घण्टो पेट भरा रहता हैं ऐसे में ज्यादा भूख नहीं लगती। इसमें विटामिन और फाइबर होते हैं जो वजन को कंट्रोल में रखते हैं।

2. संतरे में भरपूर मात्रा में फाइबर और विटामिन सी पाया जाता हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती हैं। इसका सेवन करने पर मेटाबॉलिज्म तेज होता हैं और तेजी से वजन घटाने में मदद मिलती हैं।

3. अंगूर में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, आयरन, ग्लूकोज और सिट्रिक एसिड होता हैं। प्रतिदिन अंगूर का सेवन करने पर वजन तेजी घटता हैं। यह शरीर की अतिरिक्त चर्बी को हटाकर पेट को स्लिम बनाता हैं।

4. खरबूजे में 95 प्रतिशत पानी होता हैं साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती हैं। वजन घटाने के लिए इसे डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता हैं। प्रतिदिन खरबूजे का सेवन करने से वजन तेजी से कम होता हैं।

5. स्ट्रॉबेरी में भरपूर न्यूट्रीशियन होते है साथ इसमें लो कैलोरी और भरपूर फाइबर होता हैं जो वजन को कम करने में मदद करता हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top