इसके दाने काफी बारीक होते हैं। 3000 दानों का लगभग एक ग्राम वजन होता है। कैलोरी से भरपूर खनिज तत्त्वों के साथ-साथ खसखस में 45 से 50 प्रतिशत तेल होता है। ये ऊर्जा का बेहतरीन स्त्रोत हैं।

सब्जी की ग्रेवी व हलवा –
मिठाई की सजावट के अलावा इसे सब्जी की ग्रेवी बनाने के लिए भी उपयोग में लिया जाता है। खसखस दानों का उपयोग मीठे पकवानों व ठंडाई के अलावा आइसक्रीम बनाने में किया जाता है।

खसखस का हलवा- खसखस को भिगोकर बारीक पीसकर हलवा बनाया जाता है जो दिमाग को शीतलता व शक्ति प्रदान करता है।

ऐसे बनाएं : 100 ग्राम खसखस को रात में भिगो दें। सुबह में बारीक पीसकर आधा कप घी में भून लें। इसमें दो कप दूध और बारीक पिसी इलायची व आवश्यकतानुसार चीनी को मिला लें। स्वाद के अनुसार इसमें मेवे भी मिला सकते हैं।