लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर ) :- दूध एक आदर्श खाद्य पदार्थों में आता है। दूध में सारे गुण होते हैं। अतः दूध पीना आवश्यक है। इस कारण बच्चों को तो दूध पीना चाहिए इसके साथ साथ बड़ों को भी दूध का सेवन करना चाहिए। दूध हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। दूध को अगर किसी चीज के साथ मिलाकर पीने से इसके गुण और भी बढ़ जाते हैं। लेकिन कुछ ऐसी भी चीजें हैं जिनके साथ दूध का सेवन करने से शरीर को बहुत नुक्सान उठाना पड़ सकता है।

दूध को इन चीजों के साथ लेना पड़ सकता है भारी जानने के लिए पढ़िए

आज हम आपको ऐसे ही कुछ चीजों के बारे में जानकारी देने की कोशिश करेंगे जिनका सेवन दूध के साथ बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

1) नमक- जी हां दोस्तों दूूूूध के साथ नमक का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। नमक शरीर में सोडियम की मात्रा को बढ़ाने में सहायक है। दूध के साथ नमक खाने से शरीर को दूध का फायदा नहीं मिल पाता। ऐसा करने से दूूध को पचने में अधिक से अधिक समय लग जाता है। एवं पेट की समस्या भी हो सकती है।

कैसे करें घर पर ही मिलावटी चीजों की पहचान How to Detect Food Adulteration  At Home In Hindi

2) दही- वैसे तो दही हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक है। ये हमारे शरीर को ठंडक देने में सक्षम है।दही के सेवन से शरीर में विटामिन सी की मात्रा बढ़ जाती है। दही शरीर में होने वाली इन्फेक्शन को भी दूर करने में सक्षम है। लेकिन दही का सेवन दूध के साथ करते ही इसके सारे गुण नष्ट हो जाते हैं। कब्ज़ की शिकायत होने लगती है। पेट में दर्द, उल्टी आना ,जी मचलने जैसी समस्याएं होने लगती है।

3) अन्य- दूध के साथ खट्टे फलों का सेवन भी नहीं करना चाहिए। जैसे कटहल, नींबू, संतरा आदि। दूध के साथ इन फलों का सेवन करने से पेट दर्द, गैस, पेट फूलने जैसी समस्याएं हो सकती है। इसके अलावा एलर्जी, त्वचा सम्बंधित बिमारियां भी हो सकती है। पेट ख़राब होने की संभावना भी बढ़ जाती है। खट्टे फलों के सेवन के दो घंटे बाद ही दूध का सेवन करना चाहिए।