लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर) :-  खान पान की गलत आदतों की वजह से दातों पर कम उम्र में ही पीलापन चढ़ जाता है। इसे दांतो की ऊपरी परत का इनेमल खराब हो जाता है और दांतों चमक कम होने लगती है। दांतों की इस समस्या से बचने के लिए कुछ आसान से उपाय किए जा सकते है। तो आइए जानते हैं।

Auto Draft

 1. अगर दांतों का पीलापन मंजन करने पर दूर नहीं हो रहा तो दो चुटकी खाने से सोडे में निम्बू के रस की तीन चार बूंद डालकर पेस्ट बनाएं और अंगुली से दातुन करें। इस प्रयोग को लगातार 15 से 20 दिन तक करने पर दांतो पर जमा मटमैला रंग साफ होगा और दांत दूध से सफेद होंगे।

2. दांतों का पीलापन दूर करने के प्रतिदिन सेब, नासपाती या गाजर का सेवन करना चाहिए इससे दांतों का पीलापन दूर होने के साथ ही दांत मजबूत होंगे। सेब में मैलिक एसिड होता हैं जो दांतो के मटमैले रंग को दूर करते हैं, एंव नाशपाती और गाजर को चबाकर खाने से मसूड़े और दांत दोनों मजबूत बनते है।

दांतों का पीलापन दूर करने के लिए आजमाएं ये आसान घरेलू नुस्खे3. प्रतिदिन नीम या बबूल की दातुन करने से दांतों का पीलापन दूर होने के साथ दांतों के सभी रोग दूर होते हैं, एंव दांत प्राकृतिक रूप से सफेद बने रहते हैं।