लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर ) :- ये बात तो सभी जानते हैं कि रोज नहाना चाहिए। नहाने से शरीर और मन दोनों ही ताजगी का अनुभव करते हैं। सर्दी के मौसम में बहुत लोग ठंड के कारण एक दिन छोड़कर नहाते हैं। लेकिन रोज नहाने की आदत डालनी चाहिए। ऐसा करने से शरीर में बैक्टेरिया का हमला कम होता है। नहाते तो सब है लेकिन अगर सही तरीके से नहाया जाए तो शरीर को ज्यादा फायदा मिलता है। आज हम आपको नहाने से सम्बंधित कुछ जरूरी बातें बताने की कोशिश करेंगे।

नहाते तो सब है लेकिन क्या आपको नहाने के सही तरीके के बारे में जानकारी है

1)- नहाने से पहले कभी भी एक्सरसाइज न करें। एक्सरसाइज या योग व्यायाम आदि करने से शरीर में एनर्जी लेवल बढ़ता है। एवं शरीर का तापमान भी सामान्य से अधिक हो जाता है। रक्त चाप भी बढ़ जाता है। लेकिन अगर आप एक्सरसाइज के तुरंत बाद ही नहाने जाते हैं तो कफ की समस्या हो सकती है। नहाते से शरीर का तापमान कम हो जाता है। रक्त चाप भी कम हो जाता है। अतः एक्सरसाइज के तुरंत बाद नहाने से रक्तचाप का स्तर बड़ी तेजी से बढ़ते घटते रहता है। ये शरीर को बहुत नुक्सान पहुंचा सकता है। योग व्यायाम के कम से कम आधे घण्टे बाद नहाने जाएं।

व्यायाम करने के कितने देर बाद नहाना चाहिए? - Quora

2)- नहाने से पहले खाना खाना नहीं चाहिए। खाना खाते वक्त शरीर का तापमान बढ़ता है। एवं शरीर में मौजूद तत्व ऐनर्जी बढ़ने काम करते हैं। एवं इस कारण खाना जल्दी पचता है। लेकिन नहाने पर शरीर की तापमान कम हो जाती है। एवं पाचन-तंत्र काम करने की गति धीमी हो जाती है। इस कारण खाना देर से पचता है। हमेशा नहाने के बाद खाना खाने बैठना चाहिए।

सर्दियों में रोज नहाना क्यों सेहत के लिए नुकसानदायक है। why bathing daily  is not good for health and immunity– News18 Hindi

3)- नहाते वक्त जितना हो सके गर्म पानी का इस्तेमाल न करें। सर्दी में तो ठंड से बचने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करना ही पड़ता है। लेकिन हो सके तो गुनगुने पानी से नहाएं। बहुत से लोग तो गर्मी के मौसम में भी गर्म पानी से नहाते हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए।जो भी हो आप अपने शरीर में कहीं भी गर्म पानी डालें पर सिर और आंखों में न डालें। सिर पर गर्म पानी डालकर नहाने से शरीर में कफ की मात्रा बढ़ जाती है।