लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर ) :- अचार तो बहुत तरह के होते हैं जैसे आम, मिर्ची, आंवला आदि।इसी तरह नींबू का भी अचार बनाया जाता है। ये खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। पूरी या परांठों के साथ खाने से ये खाने को बहुत ही स्वादिष्ट बना देता है। नींबू का अचार हमेशा खट्टा और चटपटा ही होता है । नींबू का अचार बाजार में उपलब्ध होता है। और इसे बहुत आसानी से घर पर भी बनाया जा सकता है। ये बहुत दिनों तक अच्छा रहता है। आज हम आपको नींबू के अचार खाने के फायदों के बारे में जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

नींबू का अचार केवल खाने में स्वादिष्ट नहीं होता स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है

1)रोग प्रतिरोधक क्षमता- नींबू में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। विटामिन सी हमारे शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में बहुत सहायक है। बहुत लोगों में बचपन से ही रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। इस कारण ये बार बार बिमार होते रहते हैं। जिन लोगों में रोग-प्रतिरोधक क्षमता ज्यादा होती होती है ,वे जल्दी बिमार नहीं होते हैं। एवं बिमार होने पर भी कुछ ही दिनों में ठीक भी हो जाते हैं। नींबू का अचार रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सक्षम है। अतः रोज इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी सिस्टम तनदरूस्त हो जाता है।

Sweet Lemon Pickle Recipe | स्वादिष्ट नींबू का मीठा अचार बनाने की विधि

2) पाचन तंत्र- नींबू का अचार पाचन तंत्र को मजबूत करने में सक्षम है। नींबू के अचार का सेवन करने से पाचन तंत्र अच्छा होता है। पेट साफ होता है। पेट में गैस, जलन आदि समस्यायें कम हो जाती है। छोटी आंत में फंसी गन्दगी भी शरीर से बाहर निकल जाती है। अगर व्यक्ति का पाचन-तंत्र स्वस्थ रहेगा तो शरीर भी स्वस्थ रहता है। पाचन शक्ति कम होने से शरीर में और भी अनेक प्रकार की समस्याएं दिखने लगती है।

विटामिन सी के फायदे, सेहत के लिए जरूरी हैं ये फल - The Rural India ।  Website for Village

3) अन्य- नींबू शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने नहीं देता है। अतः ये दिल को भी स्वस्थ रखने में सक्षम है। विटामिन सी अधिक मात्रा में होने के कारण त्वचा सम्बंधित समस्याएं भी ठीक हो जाती है।