पंजाब सरकार ने राघव चड्ढा की सुरक्षा छीनी, क्या अब केंद्र सरकार देगी Z+ सुरक्षा

लाइव हिंदी खबर :- विगत कई दिनों से आम आदमी पार्टी के अंदर अंदरूनी कलह अब सामने निकल कर आ रही हैं। पंजाब की राजनीति में एक नया विवाद सामने आया है जहां पर राघव चड्ढा की सुरक्षा वापस लेने का फैसला चर्चा में बना हुआ है। यह फैसला पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने लिया है। पंजाब सरकार के इस कदम के बाद आम आदमी पार्टी के भीतर और बाहर दोनों जगह सवाल उठने लगे हैं।

पंजाब सरकार ने राघव चड्ढा की सुरक्षा छीनी, क्या अब केंद्र सरकार देगी Z+ सुरक्षा

आम आदमी पार्टी ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि राघव चड्ढा को जेड प्लस सुरक्षा केंद्र सरकार दे सकती है, लेकिन सवाल यह उठता है कि जब वह पार्टी के सांसद है, तो राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा क्यों हटाई। इस पर पार्टी नेताओं ने इसे राजनीतिक निर्णय बताया है।

राघव चड्ढा साल 2012-13 में इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन से जुड़े थे और बाद में आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल हुए। उन्होंने कम समय में अपनी पहचान एक युवा और तेज तर्रार नेता के रूप में बनाई। वर्तमान में वे राज्यसभा सांसद हैं और पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top