पथरी के ऑपरेशन के लिए अस्पताल पहुंची महिला, जांच के दौरान हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Science Notes 2007: One Medicine, Many Challenges

लाइव हिंदी खबर :- मध्य प्रदेश से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां की रहने वाली 45 वर्षीय दशोमति पटेल को पथरी की शिकायत है। जिसके बाद ऑपरेशन के लिए उन्हें अस्पताल जाना पड़ा। अस्पताल में आने के बाद जब डॉक्टरों ने दशोमति की जांच की तो उनके पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक गई। दशोमति की मेडिकल रिपोर्ट में सामने आया कि उनके शरीर में सभी अंग अपनी सामान्य दिशा में नहीं हैं। दशोमति के शरीर के सभी अंग उल्टी दिशा में पाए गए।

डॉक्टरों ने बताया कि दशोमति के अंग उल्टी दिशा में होने की एक बड़ी वजह है। डॉक्टरों की मानें तो ऐसा एक बीमारी की वजह से होता है। इस बीमारी का नाम डेक्स्ट्रोकार्डिया और साइट्स इन्वर्सेस विसेरम है। इस बीमारी के अंतर्गत इंसान के शरीर के कई अंग सामान्य व्यक्तियों की तुलना में उल्टी दिशा में होते हैं।

इससे पहले दशोमति के गॉल ब्लैडर में पथरी की वजह से पेट में तेज़ दर्द उठा था। जिसके बाद वे ऑपरेशन के लिए अस्पताल पहुंची थी। डॉक्टरों द्वारा उनके शरीर में अंगों की उल्टी दिशा के बारे में सुनने के बाद दशोमति भी हैरान हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top