पांव पर ऐसे निशान ना होने से दर-दर ठोकरें खाता है इंसान,जानें वो निशान

पांव पर ऐसे निशान ना होने से दर-दर ठोकरें खाता है इंसान,जानें वो निशान लाइव हिंदी खबर :-हिन्दू शास्त्रों में प्रसिद्ध समुद्र शास्त्र विधा के बारे में अगर आपने पहले कभी सुना हो तो आप जानते होंगे कि कैसे व्यक्ति के चेहरे-मोहरे को देखकर ही उसके व्यक्तित्व और सोच के बारे में जाना जा सकता है। इतना ही नहीं, शारीरिक अंगों से उसके आने वाले भविष्य की झलक भी पाई जा सकती है। तो आइए आज आपको बताते हैं कि पैरों से भविष्य के कैसे संकेत प्राप्त होते हैं।

1. शास्त्रों में कुछ शुभ चिह्नों का वर्णन किया गया है जो यदि शरीर के किसी अंग पर मौजूद हों तो ये अच्छे भविष्य को लाते हैं। यदि किसी के पैरों के तलवों पर कमल का फूल, शंख, छत्र, तलवार, सांप, झंडा व बाण, आदि में से कोई एक चिह्न भी हो तो ऐसे व्यक्ति को किस्मत वाला कहा जाता है। ऐसे लोग ‘राजा’ के सामान जीवन जीते हैं।

2. जिनके तलवों का रंग सांवला या मटमैला होता है ऐसे लोग सुखी जीवन बिताते हैं। ये लोग स्वभाव और सोच से सकारात्मक होते हैं, इसलिए यदि जीवन में कठिनाइयां भी हों तो ये लोग उनसे खुशी-खुशी लड़ते हैं।

3. लेकिन इसके ठीक विपरीत जिनके तलवों का रंग सफेद होता है वे लोग शराब या नशे के आदि हो सकते हैं। ऐसे लोग मनमौजी होते हैं और पाप-पुण्य का ख्याल ना करते हुए जीवन में वही करते हैं जो उनका दिल कहता है।

4. जिनके तलवों का रंग काफी गहरा होता है ऐसे लोग अपराधी व्यक्तित्व वाले होते हैं। ये लोग दूसरों को अपने दबाव में रखना पसंद करते हैं। ऐसे लोगों के दोस्त कम, दुश्मन अधिक होते हैं।

5. काले रंग के तलवे हों तो समुद्र शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग संतानहीन हो सकते हैं। इसके अलावा ये लोग आर्थिक तंगी का भी शिकार होते हैं।

6. जिनके पैर सपाट आकार के होते हैं ऐसे लोग खुले विचारों वाले होते हैं। सामाजिक पक्ष से ये लोग काफी मजबूत होते हैं। लोग इनकी बातें सुनते भी हैं और मानते भी हैं।

7. ऐसे लोग जिनके पांव के तलवे पीले होते हैं, उंगलियां मोर के पैरों की उंगलियों जैसी होती हैं और पांव हमेशा ठंडे रहते हों ऐसे लोग जीवन भर दुःख में जीते हैं।

8. इसके विपरीत यदि पांव में गर्माहट रहती हो, पांव मांसल और गुदगुदे हों तो ऐसे लोग सुखी जीवन को पाते हैं। इन्हें जीवन में कष्ट कम होते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top