पाकिस्तान पर यूएई का 29 हजार करोड कर्ज, सिर्फ 09 दिन बाकी

लाइव हिंदी खबर :- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान दुनिया भर के देशो से कर्ज लिए बैठा है, कर्ज में डूबा हुआ है। यूएई से भी पाकिस्तान ने हजारों करोड़ रुपये कर्ज के रूप में लिए थे। यूएई ने तय शेड्यूल के मुताबिक पाकिस्तान को कर्ज के रूप में दी गई राशि वापस मांग ली है।

पाकिस्तान पर यूएई का 29 हजार करोड कर्ज, सिर्फ 09 दिन बाकी

पाकिस्तान की ऐसी स्थिति अभी है नही कि वो यूएई का यह बडा कर्ज चुका सके। जिसकी वजह से उसने अपने सहयोगी देशों सऊदी और कतर से मदद की गुहार लगाई है। काफी कोशिशों के बाद सऊदी और कतर दोनो देशो ने पाकिस्तान की दयनीय आर्थिक स्थिति को देखते हुए मदद करने का आश्वासन दिया है।

आगामी 23 अप्रैल 2026 तक पाकिस्तान को यूएई के कर्ज की आखिरी किस्त करीब 29000 हजार करोड रुपये चुकाने हैं। तय समय पर यदि पाकिस्तान इस कर्ज को नहीं चुका पाता है और सऊदी, कतर उसकी मदद को आगे नहीं आते हैं तो वह बडी मुश्किल में पड सकता है।

फिलहाल सऊदी और कतर ने पाकिस्तान को 46500 करोड रुपये की आर्थिक मदद का आश्वासन दिया है, अब देखना यह है कि क्या पाकिस्तान समय पर यूएई का कर्ज चुका पाता है या नहीं।

यूएई की सरकार ने हाल ही में अपने कर्ज रोल ओवर की नीति में बदलाव किए हैं। जिसके बाद पाकिस्तान ने अप्रैल तक यूएई का 3.5 अरब डॉलर कर्ज आगामी 23 अप्रैल 2026 तक चुकाने का फैसला किया है। पाकिस्तान यूएई को उसके दिये गये कर्ज की यह आखिरी किस्त चुकाने जा रहा है। पाकिस्तान के पास यूएई के इस कर्ज को चुकाने के लिए सिर्फ 9 दिन बाकी रह गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top