पारिवारिक कलह से पा सकते हैं छुटकारा, अगर शुक्रवार को जरूर करें ये 5 उपाय

पारिवारिक कलह से पा सकते हैं छुटकारा, अगर शुक्रवार को जरूर करें ये 5 उपाय लाइव हिंदी खबर :-हिंदू मान्यताओं के मुताबिक अगर कोई सच्चे मन से मां दुर्गा की विधिवत पूजा करे तो उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है। मां दुर्गा को ‘दुर्गतिनाशिनी’ भी कहा जाता है जो जीवन से दुर्गति का नाश करती हैं। भक्त के जीनव से सारे दुख मां हर लेती हैं।

इसे भी पढ़ें-

मां दुर्गा को प्रसन्न करने के उपाय

मां दुर्गा की पूजा करने से कई लाभ होते हैं। जीवन सुखमय होना, पारिवारिक कलह समाप्त होना, धन-धान्य में वृद्धि होना आदि लाभ आपको प्राप्त होता है। किन्तु पूजा के अलावा हिन्दू शास्त्रों में ऐसे कई उपाय दर्ज हैं जिन्हें करने से देवी प्रसन्न होती हैं और भक्त की हर इच्छा को पूर्ण करती है। मां दुर्गा को प्रसन्न करने के उपाय सरल नहीं होते हैं लेकिन यहां हम आपको कुछ सरल शास्त्रीय उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें कर आप देवी कृपा पा सकते हैं। ये उपाय सरल हैं लेकिन इनका प्रभाव कम नहीं होता है।

1.  वैसे किसी भी दुख को हरने के लिए मां दुर्गा के नाम का जाप ही काफी है। शास्त्रों के मुताबिक किसी भी लोक का हर पापी दुर्गा के नाम से डरता है। यदि जीवन में कोई परेशानी चल रही है तो आप मां दुर्गा के किसी भी मंत्र का जाप करें। आप मां दुर्गा के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए जो इस प्रकार है- “ऊँ ह्रीं दुं दुर्गायै नम:”। इस मंत्र का आप एक माला (108 बार) जाप कर सकते हैं। रोजाना या फिर कम से कम शुक्रवार को इस मंत्र का जाप करने से लाभ मिलता है। ध्यान रहे, मां दुर्गा के मंत्रों का जाप यदि रात्रि में किया जाए तो अधिक फलदायी होता है।

2. मां दुर्गा को जपापुष्ण का फूल बेहद पसंद होता है। इसलिए मां दुर्गा का जाप करते वक्त उन्हें जपापुष्प का फूल अर्पित करें। ऐसा करने से मां प्रसन्न होती है। साथ ही शुक्रवार के दिन मां दुर्गा के पूजा के समय आप पानी वाला नारियल, सुपारी, लौंग, इलायची , रोली, चावल, गुलाब( लाल रंग),देशी घी, अगरबत्ती आदि समाग्री का चढ़ावा कर सकते हैं।

3. शुक्रवार के दिन मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए चंडी पाठ या फिर दुर्गा सप्तशती पाठ करना बेहद महत्व बताया गया है। यह दोनों ही पाठ यदि कोई नियमानुसार पढ़ लें तो उस पर मां दुर्गा की अपार कृपा होती है।

4. मां दुर्गा संसार के सभी जीव-जंतु व प्राणी से प्यार करती हैं। इसलिए पूजा पाठ के अलावा आपको गरीबों को दान करना चाहिए। साथ ही भूखे-प्यासे जानवरों की मदद करने से भी मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं।

5.मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए आप एक शुक्रवार के दिन उपवास भी कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top