लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर) :- आपको हरी सब्जी ज्यादा से ज्यादा खानी चाहिए। हरी सब्जी खाने के लिए सभी डॉक्टर सलाह देते हैं तथा दादी, नानी के घरेलू नुस्खे में भी हरी सब्जी खाने के बारे में बताया जाता है।
- हरी सब्जी का नाम लेते ही हमारे मन में पालक की सब्जी और पालक सबसे ज्यादा दिखाई देने लगता है। पालक में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में होता है इसके अलावा इसमें न्यूट्रींस और खनिज तत्व बहुत ज्यादा होते हैं। इसमें विटामिंस, फास्फोरस और मिनरल्स बहुत ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए अति आवश्यक होते हैं।
- वैसे तो पालक सर्दियों में खाया जाता है लेकिन यह अब पूरे 12 महीने आने लगा है। पालक को सर्दी में खाया जाना चाहिए क्योंकि यह शरीर को गर्माहट प्रदान करता है और आवश्यक तत्व हमारे शरीर को देता है। आइए जानते हैं इसका सूप पीने से क्या होता है?

हिमोग्लोबिन
- पालक का सूप पीने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है। पालक में आयरन बहुत ज्यादा होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाता है। हिमोग्लोबिन के बढ़ने से खून में बढ़ोतरी होने लगती है। इसके साथ साथ खून बढ़ने से यह एनीमिया जैसे खतरनाक रोग को भी खत्म कर देता है।
कैंसर
- कैंसर ऐसा रोग होता है जिसका तोड़ आज तक पूरी दुनिया में किसी ने भी नहीं निकाल पाया है। परंतु हमारे वातावरण में प्राकृतिक चीजों में कैंसर को रोकने का एक अच्छा विकल्प पालक को बताया गया है। दोस्तों पालक में मैग्नीशियम विटामिंस और फाइबर की मात्रा होती है जो कैंसर जैसे रोग को पल भर में दूर कर देता है।
दिल की बीमारियां
- जिन व्यक्तियों में हर्ट अटैक की समस्या उत्पन्न हो जाती है या जिस किसी को दिल की कोई भी बीमारी हो रही है तो उन्हें पालक की सब्जी और पालक का सूप नियमित रूप से खाना चाहिए। ऐसा करने से दिल से संबंधित बीमारियां ठीक होने लगती हैं।
वजन कम करना
- जिन व्यक्तियों का मोटापा बढ़ रहा और यह लोग चाहते हैं कि हमारा वजन कम हो जाए तो इसके लिए उनको पालक का सूप पीना चाहिए। पालक में प्रोटीन बहुत ज्यादा होता है और कैलोरी बहुत कम होती है जो मोटापे को नियंत्रित करता है।
आंखों की रोशनी
- पालक खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है क्योंकि इसमें विटामिन ए और आयरन बहुत ज्यादा होता है जिसकी मदद से आप अपनी आंखों की रोशनी को बढ़ा सकते हैं।