लाइव हिंदी खबर :- महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक दर्दनाक औद्योगिक हादसे की खबर निकलकर सामने आई है। जहाँ बोईसर के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में अचानक बॉयलर फटने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सुबह करीब 10:45 पर हुई, जिसने पूरे इलाके में अफरा तफरी मचा दी है। हादसे के बाद उसके आस-पास काम कर रहे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

यह हादसा तारापुर एमआईडीसी के इलाके में स्थित नंदोसल इंडस्ट्रीज में हुआ। यह क्षेत्र महाराष्ट्र के प्रमुख औद्योगिकों में से एक माना जाता है, जहां कई छोटी-बड़ी फैक्ट्रियां संचालित होती हैं, बॉयलर फटने की आवाज इतनी तेजी थी कि आस-पास के इलाकों में भी गूंज गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।
घायल मजदूर को बाहर निकाला गया, जिसकी हालत में नाजुक बताई जा रही है। इस तरह के हादसों में झुलने की चोटे खतरनाक होती है। इलाज लंबा चल सकता है, परिवार के लोगों को भी सूचना दी गई है, जो अस्पताल में पहुंच गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की टीम पहुंच गई।