लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर) :-  खजूर एक ऐसा फल हैं जो बड़ी ऊँचाई पर उगता हैं। लाल, मीठा और रसीला खजूर कई गुणों से भरपूर होता हैं। इसमे कार्बोहाइड्रेट प्रोटीन, फैट, कोलेस्ट्रोल, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन के, पोटेशियम, कैल्शियम, सोडियम, मैग्नीशियम, आयरन जैसे कई पोषक तत्त्व होते हैं जो रोगों को दूर रखने के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। तो आइए जानते हैं इसके फायदे।

प्रतिदिन खजूर का सेवन करने से होंगे 10 बड़े फायदे

 1. खजूर में पोटैशियम होता हैं जो दिल के दिल काफी फायदेमंद होता हैं। प्रतिदिन रात को 3-4 खजूर पानी मे भिगोकर रख दें और सुबह दूध के साथ सेवन करें। इससे हार्ट की समस्या से छुटकारा मिलता हैं।

2. एनीमिया रोग होने पर खजूर का सेवन करना चाहिए। इससे हीमोग्लोबिन बढ़ता हैं और रक्त की कमी दूर होती हैं। खजूर में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता हैं जो रक्त को बढ़ाने में सहायक है।

3. कब्ज की समस्या होने पर एक कप गर्म पानी मे दो खजूर डाल कर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद खजूर खा लें और कप का पानी भी पी लें। इससे खजूर के फायबर कब्ज को शीघ्रता से मिटा देते हैं।

4. दुबलापन दूर करने के लिए प्रतिदिन सुबह एक गिलास गर्म दूध के साथ 5 से 6 खजूर का सेवन करें। इससे दुबलापन शीघ्रता से दूर होगा।

5. लो ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर हमेशा खजूर का सेवन करना चाहिए। इससे लो ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता हैं।

6. प्रतिदिन खजूर का सेवन करने से शरीर को भरपूर मात्रा में कैल्शियम मिलता हैं जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। कमजोर हड्डियों वालों को खजूर का सेवन करना फायदेमंद साबित होता हैं।

Dates, Khajoor (Dates) Ke Fayde: ये हैं खजूर के फायदे और नुकसान, जानें इसे  खाने का सही तरीका, khajoor ke faayde in hindi health benefits of eating  dates | Health Tips in7. दांतों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल के लिए खजूर का सेवन करना लाभदायक होता हैं। इसे चबाने से मसूड़ो को मजबूती मिलती हैं और मसूड़ो से रक्त निकलना बंद होता हैं।

8. गर्भवती महिलाओं को खजूर खाने से कई बड़े फायदे होते हैं। यह शरीर की थकान और कमजोरी को दूर करके एनर्जी लेवल बढ़ाता है।

9. प्रतिदिन खजूर का सेवनबकरने से रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं और शरीर में अतिरिक्त ऊर्जा बनी रहती हैं।

10. खजूर आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी सहायक हैं। खजूर में विटामिन ए होता हैं जो आंखों के लिए काफी लाभदायक होता हैं। नियमित रूप से खजूर का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती हैं।