लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर) :-  शलजम खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। शलजम में ऐसे तत्व होते हैं, जो ठंड के दिनों में फेफड़ों को सुरक्षित रखते हैं और श्वास लेने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं शलजम के कुछ महत्वपूर्ण फायदे।

प्रतिदिन शलजम का सेवन करने से होंगे कई बड़े फायदे

 1. शलजम का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है यह फ्री रेडिकल्स, कैंसर और सूजन से शरीर की रक्षा करता है।

2. शलजम में प्राकृतिक रूप से कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है अतः शलजम का सलाद के रूप में सेवन करने से हड्डियां मजबूत बनती है।

3. शलजम में ग्लूकोसाइनोलेट्स होता है जो कैंसर के प्रभाव को कम करने में मदद करता है। प्रतिदिन शलजम का सेवन करने से कैंसर से बचा जा सकता है।

शलजम खाने के फायदे व नुकसान Turnip Shaljam Benefit Harm In Hindi -  Healthlekh.com4. शलजम का सेवन करने से सबसे ज्यादा फायदा फेफड़ों को होता है। शलजम में विटामिन ए होता हैं जो फेफड़ों की सूजन को कम करता हैं और श्वास लेने में मदद करता हैं।

5. शलजम में पोटेशियम की मात्रा सोडियम की तुलना में तीन गुना ज्यादा होती हैं यह धमनियों को फैलाकर शरीर से सोडियम की अतिरिक्त मात्रा को बाहर निकालता हैं।