प्रोटीन की कमी से हो सकते हैं ये गंभीर रोग, करें इन चीजों का सेवन

लाइव हिंदी खबर :- शरीर में प्रोटीन की कमी होने से कई प्रकार की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं। प्रोटीन की कमी से शरीर कमजोर और शिथिल पड़ जाता हैं। प्रोटीन की कमी से बाल कमजोर, बेजान, और रूखे हो जाते हैं, नाखून पतले होकर जल्दी ही टूटने लगते हैं, दांत जल्दी खराब हो जाते हैं, हड्डियां कमजोर हो जाती हैं, मांसपेशियों में खिंचाव होता हैं, जोड़ो, कमर व घुटनों में दर्द जैसे कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन वाली चीजों का सेवन करने की हमेशा सलाह दी जाती हैं।

Signs and Symptoms of Protein Deficiency: प्रोटीन की कमी होने पर शरीर देता है ऐसे संकेत, सड़ सकते हैं नाखून और बढ़ सकती है सूजन - symptoms of protein deficiency in body

हमें कई चीजों से मिल जाता हैं जैसे मांस, मछली, दूध, दही, पनीर, अंडा, फल, सब्जियां, अंकुरित दालें, अंकुरित अनाज आदि। आजकल बाजर में कई प्रोटीन सप्लीमेंट भी मिलने लगे हैं। लेकिन आप शाकाहारी भोजन करना पसंद करते हैं तो आपको फल, सब्जियों और अंकुरित दालें व अनाज का ही सेवन करना चाहिए। तो आइए जानते कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में जिनका सेवन करने पर भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता हैं। तो आइए जानते हैं।

1. अंडे की जगह आहार में राजमा बीन्स का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। इसमें प्रचुर मात्रा प्रोटीन पाया जाता हैं। ज्यादातर राजमा का सेवन सब्जी के रूप में किया जाता हैं इसके अलावा राजमा को अंकुरित करके भी सेवन कर सकते हैं।

2. मुंगफली में उच्च मात्रा में प्रोटीन पाया जाता हैं। प्रतिदिन एक मुट्ठी मुंगफली का सेवन करने पर शरीर में प्रोटीन की कमी दूर हो जाती हैं। कच्ची मुंगफली में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती हैं। इसे भिगोकर खाना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता हैं।

3. ड्राई फ्रूट्स में जैसे काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट, मुंगफली आदि में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होने के साथ ही इनमें विटामिन, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड आदि तत्व पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं।

4. क्विनोआ का सेवन करने पर भी प्रोटीन की कमी दूर हो जाती हैं इसमें प्रोटीन, विटामिन जैसे कई प्रकार के खजिन लवण होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होते हैं।

5. डेयरी उत्पादों जैसे दूध, दही, पनीर, मलाई, छाछ, मख्खन में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती हैं साथ इनमें वसा, विटामिन, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन जैसे विभिन्न प्रकार के मिनरल्स भी मौजूद होते हैं।

6. सभी प्रकार की दालों में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती हैं इनके सेवन से शरीर में प्रोटीन की कमी शीघ्र ही दूर हो जाती हैं।

7. सोयाबीन प्रोटीन का सबसे बड़ा और अच्छा सॉर्स है इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता हैं। प्रतिदिन सोयाबीन को को भिगोकर खाने से कुछ ही दिनों में प्रोटीन की कमी दूर हो जाती हैं और विभिन्न प्रकार के रोगों से छुटकारा मिलता हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top