बागपत में बड़ा हादसा, यमुना नदी में गेल इंडिया की CNG पाइपलाइन फटी

लाइव हिंदी खबर :- शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बागपत के मवीकला काठा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब यमुना नदी के बीच से गुजर रही गेल इंडिया की सीएनजी पाइपलाइन अचानक फट गई।

बागपत में बड़ा हादसा, यमुना नदी में गेल इंडिया की CNG पाइपलाइन फटी

  • गैस के तेज प्रेशर से इतना बड़ा धमाका हुआ कि पूरा गांव गूंज उठा।
  • नदी के पानी में अचानक तेज बुलबुले उठे और 20 फीट ऊँचाई तक पानी की लहरें दिखाई दीं।
  • उस समय खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर नदी किनारे पहुंचे।

घटनास्थल और कार्रवाई

  • यह पाइपलाइन हरियाणा और बागपत के बीच बिछी हुई है।
  • ग्रामीणों की सूचना पर तुरंत छपरौली पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
  • सुरक्षा के लिहाज से सबसे पहले गैस सप्लाई बंद कराई गई।
  • लगभग 15–20 मिनट तक नदी से गैस का रिसाव होता रहा, जिसके बाद स्थिति धीरे–धीरे सामान्य हुई।

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top