लाइव हिंदी खबर :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच ऐसा बड़ा संकट टाल दिया, जो परमाणु युद्ध में बदल सकता था। ट्रंप के अनुसार, उस समय दोनों देशों के लड़ाकू विमान एक-दूसरे को मार गिरा रहे थे, 6 से 7 विमान गिराए जा चुके थे और हालात इतने तनावपूर्ण थे कि दोनों पक्ष परमाणु हथियारों के इस्तेमाल तक के लिए तैयार हो सकते थे।

ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी हस्तक्षेप के बाद यह मामला शांत हुआ। व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में एक चुनावी अभियान के दौरान उन्होंने बताया कि बीते छह महीनों में उन्होंने छह युद्ध खत्म कराए हैं।
इससे पहले, 10 मई को उन्होंने सोशल मीडिया पर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव की जानकारी साझा की थी और इसे अपने प्रयासों का नतीजा बताया था।