ब्राजील हेलिकॉप्टर हादसे में अमेरिकी सिंगर और सॉन्गराइटर ओलिवर ट्री की मौत

लाइव हिंदी खबर :- ब्राजील में हुए एक हेलिकॉप्टर हादसे को लेकर सोशल मीडिया और कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी सिंगर और सॉन्गराइटर ओलिवर ट्री की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि रियो डी जेनेरियो में दो हेलिकॉप्टर हवा में टकरा गए जिसके बाद दोनों में आग लग गई। इस हादसे में कुल छह लोगों की जान जाने की बात कही जा रही है। इस मामले में आधिकारिक स्तर पर सभी जानकारियों की पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतकों में अर्जेंटीना के मशहूर यूट्यूबर और कॉमेडियन गैस्पर प्रिम, जिन्हें गैस्पी के नाम से जाना जाता था का नाम भी शामिल है।

ब्राजील हेलिकॉप्टर हादसे में अमेरिकी सिंगर और सॉन्गराइटर ओलिवर ट्री की मौत

गैस्पी अपने मजाकिया स्ट्रीट इंटरव्यू और अनोखे सवालों की वजह से युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके यूट्यूब चैनल पर लाखों सब्सक्राइबर हैं और सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। ओलिवर ट्री को उनकी अलग तरह की संगीत शैली और अनोखे फैशन के लिए जाना जाता है। उन्होंने पॉप, इलेक्ट्रॉनिक और अल्टरनेटिव म्यूजिक को मिलाकर अपनी अलग पहचान बनाई। उनके गाने लाइफ गोज ऑन और मिस यू दुनियाभर में काफी लोकप्रिय हुए। साल 2010 में उन्होंने अपने संगीत करियर की शुरुआत की थी और धीरे-धीरे वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने में सफल रहे।

स्थानीय पुलिस और विमान दुर्घटना जांच एजेंसियां इस हादसे की जांच कर रही हैं। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और हादसे की असली वजह जानने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही इस दुर्घटना से जुड़ी सभी जानकारियां स्पष्ट हो पाएंगी। फिलहाल संगीत और सोशल मीडिया की दुनिया में इस खबर को लेकर चर्चा तेज है और लोग आधिकारिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top