भारतीय महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णामूर्ति को इस क्रिकेटर ने किया प्रपोज


भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज वेदा कृष्णमूर्ति ने अपने शानदार बल्लेबाजी से लोगों को अपना दीवाना बनाया है। बता दे उनका अपना जीवन साथ मिल चुका है। उनके परिवार के करीबी सूत्रों से पता चला है कि उनकी इंगेजमेंट 18 सितंबर को बंगलुरु में होने वाली है। आपको जानकर हैरानी होगी कि वेदा कृष्णमूर्ति की सगाई किसी और से नहीं बल्कि क्रिकेटर अर्जुन होयसला से होने वाली है।

दोनों की कई एक साथ वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग इन तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। दोनों की तस्वीरें लोगों को बेहद पसंद आ रही हैं। वेदा कृष्णमूर्ति अपने जीवन के सबसे बुरे दौर से गुज़र रही हैं। आपको बात दे वेदा कृष्णमूर्ति ने कोविड -19 के दौरान अपनी माँ और अपनी बहन को खो दिया था। फिलहाल वे भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा नहीं है।

इन दिनों वेदा कृष्णमूर्ति और अर्जुन होयसला की बेहद रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आप वायरल हो रही तस्वीरों मै देख सकते है कि अर्जुन होयसला अपने घुटनों के बल बैठे हुए हैं और वेदा कृष्णमूर्ति को शादी के लिए प्रोपोज कर रहे हैं। अर्जुन होयसला ने इस तस्वीर को साझा करते हुए कैपशन में लिखकर बताया कि, “और उसने हाँ कहा।” बता दे कपल ने यह तस्वीरें कर्नाटका में खिंचवाई थी।

बाएं हाथ के बल्लेबाज अर्जुन होयसला रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए खेल चुके हैं। वे कर्नाटक प्रीमियर लीग में विभिन्न फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नज़र आए हैं। वहीं वेदा कृष्णमूर्ति के बारे में बताया जाए तो वे ऑल राउंडर हैं और वे कर्नाटक महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने अब तक 46 वनडे और 76 टी20 मैच खेले हैं। वे 2017 में एकदिवसीय विश्व कप भी खेल चुकी हैं। वे 2020 के टी20 वर्ल्ड कप का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top