भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच हुई 5 सबसे बड़ी लड़ाई


4 मार्च 1992 को विश्व कप मैच के दौरान भारत और पाकिस्तान की टीम आमने सामने थी। इसी दौरान भारतीय विकेटकीपर किरण मोरे और पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज जावेद मियांदाद के बीच कहा सुनी और थोडी सी अनबन हो गयी थी। बता दे की सचिन तेंदुलकर द्ऊस दौरान गेंदबाजी कर रहे थे। और तभी गेंद जावेद मियांदाद के पैड पर जाकर लगी और किरण मोरे ने एलपीडबल्यू आउट के लिए अपील की थी।

 

मगर अंपायर द्वारा जावेद मियांदाद को आउट नही दिया गया था। और तभी उसके बाद उसी ओवर में किरण मोरे ने जावेद मियांदाद को रनआउट करने का एक और असफल प्रयास किया। इसके बाद जावेद मियांदाद अपने अंदाज में मैदान पर उछल कूद करने लगे थे। जावेद मियांदाद दरअसल किरण मोरे की अपील के दौरान उनकी नकल कर रहे थे।

 

1996 वर्ल्ड कप का क्वॉर्टर फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में और इस मैच में पाकिस्तान की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो बल्लेबाज आमिर सोहेल बार बार वेंकटेश प्रसाद को उकसाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान वेंकटेश प्रसाद की एक गेंद पर आमिर सोहेल ने चौका जडकर फिर प्रसाद की तरफ इशारा किया था। इसके जबाव में वेंकटेश प्रसाद ने अगली ही गेंद पर पर आमिर सोहेल को क्‍लीन बोल्‍ड कर दिया था।

 

दरअसल साल 2010 में एशिया कप मैच के दौरान

हरभजन सिंह और शोएब अख्तर के बीच बहस हुयी थी। शोएब अख्तर ने हरभजन सिंह को लगातार बाउंसर गेंद डाली थी। मैच के आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 7 रन की आवश्यकता थी। और फिर मोहम्मद आमिर के इस ओवर की तीसरी गेंद पर हरभजन सिंह ने छक्का लगाया था। जीत के बाद हरभजन सिंह भी शोएब अख्तर की तरफ देखकर जोर से चिल्लाए थे। गौरतलब है की दोनों भी मैदान के बाहर काफी अच्छे दोस्त भी है।

 

वर्ष 2007 में कानपुर में वनडे मैच के दौरान शाहिद अफरीदी और गौतम गंभीर आपस में भिड गए थे। इस मैच में गौतम गंभीर ने शाहिद अफरीदी की गेंद पर जब चौका जडा तो शाहिद अफरीदी चिढ गए थे। और गंभीर की तरफ देखकर कुछ कहे रहे थे। इसके बाद अगली गेंद पर रन लेते समय गौतम गंभीर, शाहिद अफरीदी से टकरा गए थे। दोनों की टक्कर हुई तो गौतम गंभीर को लगा था की शाहिद अफरीदी जानबूझकर उनके बीच में आए है। बाद में दोनो के बीच बहस भी देखने को मिली थी।

 

एशिया कप 2010 में भारतीय दिग्गज क्रिकेटर गौतम गंभीर और कामरान अकमल के बीच तीखी बहस हुई थी। दरअसल गौतम गंभीर बैटिंग कर रहे थे और इस दौरान कामरान अकमल बेवजह उनके खिलाफ अपील कर रहे थे। कामरान अकमल इस दौरान गौतम गंभीर का ध्यान भटकाना चाह रहे थे। गौतम गंभीर को ये चीज अच्छी नही लगी और दोनो के बीच बहस हो गयी थी। इस दौरान सईद अजमल की गेंद गौतम गंभीर के बैट को मिस करते हुए कामरान अकमल के दस्तानों में चली गयी थी। जिसके बाद कामरान अकमल अपील करते हुए पिच तक आ गए थे। मगर अंपायर ने गौतम गंभीर को नाटआऊट दिया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top