लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर) :-   चने खाने से शरीर बलवान बनता है। सेहत अच्छी बनती है सुबह खाली पेट कच्चे चने खाने चाहिए। यह शरीर में एनर्जी का लेवल बढ़ाता है इसका रोज सेवन करने से खून का लेवल बढ़ता है। इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में आयरन, प्रोटीन, जस्ता, कैल्शियम, सेलेनियम और फाइबर होता है। दोस्तों यदि रात भर चनों को भिगोकर रखा जाए तो इसमें पौष्टिक गुणों की मात्रा और ज्यादा बढ़ जाती है। आइए जानते हैं चने से और क्या फायदा होता है।

भीगे चने खाने के होते हैं कई फायदे जानकर हो जायेंगे हैरान

पाचन क्रिया सही रहती है

  • एक मुट्ठी भीगे हुए चने खाली पेट रोज सुबह खाने से पाचन की क्रिया दुरस्त हो जाती है। क्योंकि इसमें फाइबर बहुत ज्यादा होता है जो पेट में कब्ज नहीं बनने देता है आंतों की सफाई कर देता है जिससे पेट हल्का-फुल्का महसूस होता है।

नया खून बनाता है

  • चनों में आयरन की मात्रा ज्यादा होती है। जो हिमोग्लोबिन का लेवल सही रखता है जिसकी वजह से शरीर में नया खून बनने लगता है। खून की कमी होने से एनीमिया रोग हो जाता है इसलिए रोज चने खाने से यह रोग कंट्रोल में रहता है।

डायबिटीज को कंट्रोल करता है

  • डायबिटीज के रोगियों के लिए चना खाना बेहद ही महत्वपूर्ण होता है यह डायबिटीज जैसी घातक बीमारी को कंट्रोल करता है और शरीर को स्वस्थ बनाता। क्योंकि इसमें फाइबर, प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं जो डायबिटीज जैसे रोग से लड़ाई करते हैं इसके अलावा यह ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करता है।

वजन नहीं बढ़ने देता है

  • क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है इसके अलावा इसमें गिलाईसैमिक तत्व पाया जाता है जिसकी वजह से ही हमें भूख कम लगती है और शरीर से बुरा कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद करता है।

प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर है भीगे चने...जाने इसके हैरान कर देने वाले  फायदे | Soaked gram is full of protein and calcium ... its surprising  benefits

दिल को स्वस्थ रखता है

  • चना दिल के लिए बहुत लाभदायक होता है यह हर्ट की नसों को ब्लॉकेज होने से बचाता है और खून का थक्का नहीं बनने देता है।

बुढ़ापे को नहीं आने देता है

  • यदि चेहरे पर कील मुंहासे, दाग, धब्बे और झाइयां पड़ रही है तो ऐसे में चने खाना शुरू कर दें।

बालों के लिए अच्छा है

  • भीगे हुए चने में विटामिन ए, बी और विटामिन ई पाया जाता है। जिसकी वजह से बाल मजबूत होते हैं और स्वस्थ रहते हैं।