लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर) :- बालों के लिए तेल लगाना बहुत जरूरी होता है। इससे बालों को भरपूर पोषण मिलता हैं। दोस्तो हफ्ते में दो बार तेल का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। लेकिन इसे लगाते समय कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। कई बार आप बालों में तेल लगाते समय कुछ बातों का ध्यान ना रखने के कारण फायदे की जगह नुकसान पहुंचता है। यदि आप लंबे घने बाल चाहते हैं तो भूलकर भी ये गलतियां ना करें।
![]()
2) तेल लगाने से पहले अपने बालों में कंघी करें। अगर आप बिना कंघी किए, अपने बालों में तेल लगाते हैं। तो स्कैल्प पर मसाज करने से बाल टूटते हैं।
3) बालों में तेल लगाना काफी नहीं होता बल्कि अपनी उंगलियों से सरकुलेशन मोशन में मसाज करते हुए तेल लगाएं।
4) अगर आप अपने बालों में तेल लगाते हैं तो सबसे पहले उसे गुनगुना कर ले फिर बालों में अच्छे से मसाज करें।
5) तेल लगाने के बाद कभी भी टाइट बन या पोनीटेल ना करें। इससे आपके बाल कमजोर होंगे और अधिक टूटेंगे।
6) कभी भी बालों में तेल प्रेशर डालकर मसाज ना करें। जब भी आप अपने बालों में तेल लगाएं तो कॉटन की मदद से तेल लगाएं। और हमेशा हल्के हाथों से मसाज करें।
7) जब बाल रूखे हो जाए, सिर्फ तब तेल ना लगाए। बल्कि बालों में तेल लगाने का एक नियम बना ले।
8) अगर आप अपने तनाव को दूर करने के लिए अपने बालों में तेल लगा रहे हैं तो अच्छी तरह से चंपी करके तेल लगाएं। तनाव कम करने के लिए शैंपू से अच्छा कोई दूसरा और विकल्प नहीं है।
9) यदि आपकी त्वचा ऑयली है तो बहुत ज़्यादा तेल न लगाएं. सप्ताह में केवल दो बार ही तेल लगाएं.
10) यदि दोमुंहे बालों की समस्या है तो बालों की जड़ों में ही नहीं हेयर टिप्स पर भी तेल ज़रूर अप्लाई करें।