महेंद्र सिंह धोनी का दिल छू लेने वाला VIDEO वायरल, फैन्स कर रहे तारीफ


भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद भी आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते है। धोनी अपने खेल के साथ साथ अपने स्वभाव से भी फैंस के दिलों में राज करते है। हाल ही में रांची एयरपोर्ट पर गए धोनी का एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। धोनी रविवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से चेन्नई के लिए निकल रहे थे।

इस वीडियो में धोनी को एयरपोर्ट पर प्रशंसकों और हवाई अड्डे के कर्मचारियों के साथ बातचीत करते देखा गया। धोनी के इस विनम्र सुभाव को देख कर फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की है। धोनी का यह वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

चेन्नई में हो रहे 44वें शतरंज ओलंपियाड के समापन समारोह में धोनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। चेन्नई के साथ वैसे भी धोनी का रिश्ता बेहद खास है। धोनी आईपीएल में 2008 से चेन्नई टीम की तरफ से कप्तानी भी कर रहे है। धोनी ने चेन्नई के लिए अभी तक चार आईपीएल ट्रॉफी जीती है।



Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top