सही समय पर सही देखभाल करके दांतो को हमेशा स्वस्थ रख सकते हैं। आयुर्वेद में कुछ ऐसे उपाय बताएं गए हैं जिनकी मदद से दांतों को 100 साल तक स्वस्थ रख सकते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ घरेलू उपाय।
1. संतरे, नींबू और केले के छिलके को उल्टा करके दांतों पर रगड़ने से दांतों की चमक का पीलापन दूर होता हैं पर दांत चमकदार होते हैं।
2. प्रतिदिन सेब खाने से दांत मजबूत ओर चमकदार होते हैं। सब में मलिक एसिड होता हैं जो दांतो के पीलेपन को साफ कर देता हैं।
3. स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से दांतों का पीलापन दूर होता है और मसूड़ों से रक्त का बहना भी बंद हो जाता है स्ट्रोबेरी में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो दांतों पर बैक्टीरिया को पनपने नहीं देते।
4. प्रतिदिन नीम की दातुन का प्रयोग करने से दातों की जड़े मजबूत होती है दांतों का पीलापन दूर होता है मसूड़ों से रक्त बनना बंद हो जाता है और दांत चमकदार बनते हैं। प्रतिदिन नीम की दातुन का प्रयोग करके दांतों को 100 सालों तक स्वस्थ रख सकते हैं।
5. दांतों को मजबूत बनाने के लिए प्रतिदिन गाजर को चबाकर खाने से दांत और मसूड़े भी मजबूर होते हैं।
6. प्रतिदिन विटामिन सी युक्त ताजे फलों का सेवन करने से दांत लम्बी उम्र तक स्वस्थ रहते हैं। दांतों से का हिलना ओर मसूड़ों के कमजोर होने पर विटामिन सी से भरपूर फलों का सेवन करना चाहिए जैसे आंवला, निम्बू, सन्तरा, मौसमी आदि।
7. तम्बाकू, धूम्रपान, ठंडी कोल्डड्रिंक आदि के सेवन करने से दांतों की जड़े कमजोर हो जाती हैं साथ ही दांतों का इनेमल गिस जाता हैं। जिसके कारण दांत जल्दी गिर जाते हैं।
8. दांतों की नियमित रूप से दो बार अच्छी तरह से सफाई करें, ओर दांतों में फंसे भोजन आदि को नुकीली वस्तु से निकलने की कोशिश न करें, इससे मसूड़ों में घाव हो सकता हैं।