45324ddea5f602542e39a112ff34d4cb
लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर ) :- Essential vitamins In Hindi: अच्छी सेहत और तेज दिमाग के लिए हमें अपनी डाइट में 13 आवश्यक विटामिन की जररूत होती है। इन 13 आवश्यक विटामिन की सूची में विटामिन ए, सी, डी, ई, के और बी विटामिन के साथ थायमिन (बी 1), राइबोफ्लेविन (बी 2), नियासिन (बी 3), पैंटोथेनिक एसिड (बी 5), पाइरोक्सिडीन (बी 6), बायोटिन (बी 7), फोलेट (बी 9) और कोबालामिन (बी 12) शामिल हैं।

इनमें से चार विटामिन- ए, डी, ई और के वसा में घुलनशील होते हैं, जो शरीर के फैटी टिश्यू में जमा होते हैं। अन्य नौ विटामिन पानी में घुलनशील हैं और ये यूरिन के जरिए शरीर से बाहर निकल जाते हैं। विटामिन बी 12 एकमात्र पानी में घुलनशील विटामिन है जो यकृत में जमा होता है। इन सभी 13 आवश्यक विटामिनों ( 13 Essential vitamins ) की पूर्ति के लिए सबसे अच्छा तरीका विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों से संतुलित आहार लेना है। आइए जानते हैं किस आहार से किस विटामिन की पूर्ति होती है :-
विटामिन ए कोशिका विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह स्वस्थ त्वचा, बाल, नाखून, मसूड़ों, ग्रंथियों, हड्डियों और दांतों को बढ़ावा देने के साथ, रतौंधी व फेफड़ों के कैंसर को रोकने में मदद कर सकता है।
कहाँ से प्राप्त करें: सैल्मन मछली या ठंडे पानी की अन्य मछली, अंडे की जर्दी, फोर्टीफाइड डेयरी उत्पाद।विटामिन डी ( Vitamin D )
विटामिन डी शरीर में कैल्शियम अवशोषण को बढ़ाता है और मजबूत हड्डियों और दांतों का निर्माण और रखरखाव करता है।
कहाँ से प्राप्त करें: फोर्टिफाइड दूध, फोर्टीफाइड सोया / चावल पेय, मक्खन, अंडे की जर्दी, वसायुक्त मछली, फिस लिवर आॅयल, सूरज की धूप के संपर्क में आने पर शरीर द्वारा बनाया जाता है।
विटामिन ई ( Vitamin E )विटामिन ई फैटी एसिड की रक्षा करता है। मांसपेशियों और लाल रक्त कोशिकाओं को बनाए रखता है और एक महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है।
कहां से प्राप्त करें: अंडे, वनस्पति तेल, मार्जरीन, मेयोनेज, नट, बीज, फोर्टिफाइड अनाज।