रविवार का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें…

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें…मेष: दोपहर तक कोई यात्रा नहीं करें परन्तु बाद में की गई यात्रा से लाभ होगा। जिस काम के लिए सोच कर जाएंगे, वह बन जाएगा। आज अत्यधिक सक्रियता का दिन है थोड़ा सी भी कोशिश करें तो विशेष उपलब्धि हो सकती है। नौकरी हो या व्यवसाय, सम्मान की स्थिति बनी रहेगी। प्रेम-प्रसंग में कोई अच्छा समाचार मिल सकता है या आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। यदि आप विवाहित हैं तो जीवन साथी से संबंध मधुर रहेंगे, उनके नाम से कोई कार्य है तो उसमें लाभ हो सकता है। सर्दी से बचाव का उपाय कर लें, सर्दी से कष्ट हो सकता है।

वृषभ: व्यर्थ के संदेह मन को परेशान रखेंगे। कोई न कोई चिंता मन में चलती रहेगी। एक समस्या का निवारण होगा तो दूसरी बनी रहेगी।

दिन तो भाग्यशाली है। अटके हुए कामों में से एक काम को आप बना लेंगे। भागीदारी के मामले में आप मन मारकर कार्य करेंगे, इसका अच्छा परिणाम नहीं आएगा। आज धार्मिक कार्य में बहुत मन लगेगा, किसी अच्छे व्यक्ति से मिलना हो सकता है, जो आगे का रास्ता दिखाएंगे। घर से बाहर किसी मामले में शाबाशी मिल सकती है। वाहन सुविधा बनी रहेगी, अचानक छोटी यात्रा लाभदायक हो सकती है।

मिथुुन: कामकाज में कुछ न कुछ असुविधा बनी रहेगी। आप जिस ढंग से सोच रहे हैं, उस ढंग से परिणाम नहीं आएंगे। लोगों से पूरा सहयोग नहीं मिल पाएगा। किसी खास व्यक्ति से आपको ज्यादा परेशानी है। आर्थिक दबाव से निकलने के लिए आपको ऐसे लोगों से भी सहयोग लेना पड़ेगा, जिन्हें आप नहीं चाहते। पारिवारिक जीवन में थोड़ी सी समस्याएं रहेंगी, साथी से भी ताल-मेल थोड़ा कमजोर ही रहेगा। आज शाम के बाद लिए गए व्यावसायिक निर्णय लाभ दे सकते हैं। परस्पर असहमति के बाद भी आप किसी बकाया काम को साहस के साथ पूरा कर लेंगे उसका लाभ मिलेगा। खाने-पीने का स्तर ऊंचा रहेगा।

कर्क: किसी अच्छे निर्णय का लाभ आज आपको मिलने वाला है। आपके काम-काज की और नीतियों की सार्वजनिक प्रशंसा हो सकती है। माता-पिता से सम्बन्ध सुधरेंगे। कोई अच्छी बात सामने आएगी। संतान को लेकर चल रही दुविधा बनी रहेगी। भागीदारी के काम से लाभ है। व्यक्तिगत रिश्तों में और मजबूती आएगी। अपने प्रिय को कोई अच्छा उपहार देने की योजना बनाएंगे। आपकी हर योजना कारगर हो जाएगी। यदि नौकरी करते हैं तो थोड़ी सी दुविधा रहेगी पर बॉस प्रसन्न रहेंगे।

सिंह: आज काम बीच में ही छोड़ देने की प्रवृत्ति रहेगी, आप निर्णय नहीं कर पाएंगे कि किस काम को पहले करें। मन में अत्यधिक उत्साह रहेगा। कोई अच्छा समाचार मिलने की परिस्थिति बन रही हैं। संतान को लेकर मन में परेशानी बनी रहेगी। नौकरी या व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण निर्णय आपको कर लेना चाहिए। खानपान की सुविधा बढ़ेगी, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग करेंगे। योग और प्राणायाम पर ध्यान देने की आवश्यकता है। मातृ पक्ष की चिंता ज्यादा ही रहेगी।

कन्या: कारोबारी यात्रा का त्याग कर दें, उससे लाभ नहीं होगा। वाहन सम्बन्धी कष्ट हो सकता है। भाग-दौड़ का दबाव फिर भी बना रहेगा। भूमि या भवन सम्बन्धी गतिविधियां रहेंगी, कोई खास परिणाम नहीं मिलेगा। काम-काज के दौरान ही स्थान बदल सकता है। आज आपके सहयोगी या अधीनस्थ अच्छा काम करके देंगे। काम के घंटे बढ़ रहे हैं और आपकी समस्याएं बढ़ती ही जाएंगी। आर्थिक लाभ की दृष्टि से दिन अच्छा है। बुध ग्रह बहुत बलवान हैं और प्रतिभा से होने वाले काम अच्छा परिणाम देंगे। दावत जैसा माहौल रहेगा, देर रात में कोई प्रसन्नता का समाचार मिल सकता है।

तुला: प्रेम सम्बन्ध के लिए लिहाज से आज का दिन बहुत अच्छा जाने वाला है, एक-दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। आज काम-काज के मामले में भी आपका दिन अच्छा जाने वाला है। अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी, आप उसे निभा भी पाएंगे। घर में सुख-सुविधा की बढ़ोतरी होगी, वाहन सुविधा बढ़ेगी। यात्रा लाभकारी हो सकती है। घर-परिवार के साथ आउटिंग हो सकती है। किसी दावत में माहौल बिगड़ सकता है अत: आपको असावधानी से कोई भी बात नहीं कहनी है। आपके आस-पास कोई व्यक्ति षडय़ंत्र कर सकता है। तेज गति से काम करने में आप कुछ गलतियां छोड़ेंगे, जिससे नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक: आज का दिन लाभ का बना हुआ है, दैनिक आय बढ़ेगी। भाग-दौड़ का भी लाभ मिलेगा। कामकाज पर आपकी पकड़ बढ़ेगी, आपके सार्वजनिक सम्मान में वृद्धि होगी। निजी जीवन में कोई अच्छी बात आ सकती है। आपका आत्म-विश्वास बढ़ेगा। शुक्र बहुत बलवान हैं और प्रतिभा से सम्पन्न होने वाले काम में आपको प्रशंसा और लाभ दोनों मिलेंगे। अत्यधिक कार्य से भोजन सम्बन्धित अनियमितता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। आप उनके विरुद्ध निर्णायक कदम भी उठा सकते हैं। लाभ की मात्रा को लेकर मन में संशय बना रहेगा। घर में थोड़ी बहुत चिंता बनी रहेगी।

धनु: समय बहुत शक्तिशाली है, चारों तरफ से लाभ ही लाभ होगा। आर्थिक दृष्टि से जो उपाय कर रहे हैं वे सफल सिद्ध होंगे। आज अचानक लाभ की मात्रा बढ़ेगी या उसका अनुमान हो जाएगा। खर्चे भी बहुत हो रहे हैं। कोई अनावश्यक खर्चा भी होगा। गोपनीय खर्चा भी करना पड़ सकता है, संतान की दुविधाओं के बाद भी उनके लिए लाभ का समय बना हुआ है। घर-परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। आपकी राय ढंग से सुनी जाएगी और मान भी ली जाएगी। आज आचरण आपको बड़ी प्रतिष्ठा दिलाने वाला है।

मकर: आज यात्रा का विचार त्याग दें, यात्रा शुभ नहीं है। आप स्थानीय भाग-दौड़ तो फिर भी करते रहेंगे, कार्य भार किसी एक जगह पर टिकने ही नहीं देगा। लेन-देन को लेकर थोड़ी बहुत समस्या बनी रहेगी। आर्थिक लाभ होगा परन्तु उधारी चुकाने में ही पूरा हो जाएगा। पार्टनरशिप में कोई न कोई समस्या चलती ही रहेगी। नौकरी या व्यवसाय में कोई नया मामला मिल सकता है, जो लाभदायक होगा। खर्चा भी करना पड़ेगा। स्वास्थ्य के मामले में सावधानी रखें। कब्ज या रक्तचाप से परेशानी हो सकती है।

कुंभ: काम-काज को लेकर भारी उलझन में रहेंगे। धीरे-धीरे नियंत्रण बढ़ रहा है। इस समय बुध ग्रह शक्तिशाली हैं और प्रतिभा से होने वाले काम में लाभ होगा। कोई साहसभरा निर्णय लेने की आवश्यकता है, काम-काज का स्तर अचानक सुधर जाएगा। आर्थिक लाभ लगातार बढ़ेगा। इससे मन ही मन बहुत प्रसन्न रहेंगे। साझा भाव से काम करने में लाभ है। स्थानीय यात्राएं भी होंगी और खर्चा भी बढ़ेगा। काम-काज में गति आएगी, शत्रु परास्त होंगे। एक व्यावसायिक शत्रु इस समय तकलीफ में आ जाएगा। प्रेम सम्बन्ध में गति आएगी।

मीन: कारोबारी यात्रा लाभदायक हो सकती है। कोई बड़ा व्यावसायिक निर्णय लेने की आवश्यकता है, उस पर ध्यान केन्द्रित करेंगे। व्यावसायिक शत्रुओं पर विजय होगी। काम-काज में थोड़ी बहुत अड़चन बनी रहेगी परन्तु इसके बाद भी आप अपना काम यथावत करते रहेंगे। सरकारी लोग आपकी मदद करेंगे। पिता या गुरु की कृपा बनी रहेगी। लाभ का कोई नया रास्ता भी खुलेगा। साझा भाव से काम करने में लाभ होगा। आज चन्द्रमा अच्छा है अत: मानसिक दृष्टि से भी अत्यंत प्रसन्न रहेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top