रात को दही खाने से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

लाइव हिंदी खबर :-  दही का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, प्रोटीन और अन्य मिनरल्स होते हैं जो कई प्रकार के रोगों को दूर करते हैं। लेकिन दही का सेवन करने पहले यह जान लेना चाहिए कि इसका सेवन कब करना चाहिए और कब नहीं। तो आइए जानते हैं।

दही खाने के नुकसान जानते हैं आप, इन लोगों के ल‍िए जहर समान है दही | Can curd have side effects? - Hindi Boldsky

 

1. दही में भरपूर मात्रा में लेक्टिक एसिड होता हैं जो शरीर में जाकर कई रोगों को दूर करता हैं लेकिन दही का सेवन रात को नहीं करना चाहिए। क्योंकि दही में खटाई होती हैं जो लेक्टिक एसिड के कारण उत्पन्न होती हैं। रात को दही खाने से पेट में एसिड की मात्रा बढ़ती हैं जिसके कारण पेट दर्द, एसिडीटी, कब्ज, अपच और खट्टी डकारें उत्पन्न हो सकती हैं।

2. बुखार होने पर दही का सेवन नहीं करना चाहिए। बुखार के कारण शरीर की कार्यप्रणाली कमजोर पड़ जाती हैं और पाचन क्रिया धीमी हो जाती हैं। बुखार में दही शरीर में जाकर कफ को पैदा करता हैं जो बाद में खांसी का रूप भी ले सकता हैं।

3. कोल्डड्रिंक पीने के बाद दही का सेवन नहीं करना चाहिए। कोल्डड्रिंक में कैफीन होता हैं जो दही के लेक्टिक एसिड से क्रिया करके जहरीले तत्वों को रिलीज करता हैं। जिससे कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधित बीमारियां उत्पन्न हो सकती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top