लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर ) :- सारे दिन की मेहनत करने के बाद जब हम रात को सोने जाते हैं तो हम पेट भरकर खाना खाते हैं जिससे एक अच्छी नींद आ सकें। सोना हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है एक व्यक्ति जो मेहनत या ज्यादा परिश्रम का काम करता है तो उसे 8 घंटे की नींद जरूर पूरी करनी चाहिए। जिस तरह हमारे शरीर को आराम की जरूरत होती है उसी प्रकार हमारे दिमाग को भी आराम की जरूरत होती है। वैसे देखा जाए तो सोते समय भी दिमाग़ काम ही करता है। ये तो हुई सोने की बात लेकिन रात में सोने से पहले भी कुछ बातें का ख्याल रखना चाहिए। आज हम आपको ऐसी ही कुछ जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

1),- खाना खाने के तुरंत बाद ही नहीं सोना चाहिए। सोते समय हमारे शरीर का मेटाबॉलिक रेट कम हो जाता है। इस कारण खाने को पचने में ज्यादा समय लग जाता है। और अगर खाना ज्यादा मसालेदार हो तो और ज्यादा समय लग सकता है। अतः रात को हल्का भोजन करना चाहिए। खाने के लगभग दो घंटे बाद सोने के लिए जाना चाहिए।

2)- सोते समय बाईं तरफ मुड़कर सोना चाहिए। दरअसल हमारे शरीर में लीवर बाईं तरफ होता है। इस कारण सोते समय जब खाना लीवर में जाता है तो इसे पचाने के लिए कुछ पाचक रस इसमें मिलते हैं और खाने को पचाने में मदद करते हैं। लेकिन व्यक्ति अगर दाईं तरफ मुड़कर सोएं तो ये पाचक रस लीवर तक नहीं पहुंच पाते हैं। इस कारण कई समस्याएं नज़र आने लगती है।खाना ऊपर की तरफ उठने लगता है , पेट में गैस, बदहजमी होने लगती है। बहुत समय उल्टी भी हो जाती है।

3)- रात को सोने से पहले दिमाग़ में कोई चिंता नहीं रखनी चाहिए। चिंता करने से नींद अच्छी नहीं आती है एवं स्टेेस हार्मोन का स्तर भी बढ़ जाता है।इसका असर पाचन तंत्र पर तो पड़ता ही है। इसके अलावा शरीर के अन्य गतिविधियों पर भी पड़ने लगता है।