रियलमी P4s 26 अगस्त को होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ दमदार गेमिंग

लाइव हिंदी खबर :- रियलमी भारत में अपनी P सीरीज का नया 5G स्मार्टफोन रियलमी P4s 26 अगस्त को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने फोन के कई फीचर्स की जानकारी पहले ही साझा कर दी है। इस फोन को खास तौर पर गेमिंग और लंबी बैटरी लाइफ पसंद करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 30 हजार रुपये हो सकती है। फोन में 1.5K रेजोल्यूशन वाला डिस्प्ले मिलेगा। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस बताई गई है। कंपनी के अनुसार, हाइपरविजन गेमिंग चिप की मदद से गेमिंग के दौरान 144FPS तक का सपोर्ट मिलेगा। फोन में 7000mm का VC कूलिंग चैंबर भी दिया गया है, जो लंबे समय तक गेम खेलने पर डिवाइस को ठंडा रखने में मदद करेगा।

परफॉर्मेंस के लिए रियलमी P4s में 4nm टेक्नोलॉजी पर बना MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड मिलती है। फोन एंड्रॉयड आधारित रियलमी यूआई पर चलेगा। कैमरे की बात करें तो फोन के पीछे डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP का मुख्य कैमरा मिलेगा। इसके साथ AI लेंस और LED फ्लैश भी दिया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट कैमरा मौजूद होगा।

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, बैटरी लंबे समय तक बेहतर हेल्थ बनाए रखने के लिए डिजाइन की गई है। इसे चार्ज करने के लिए 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। डिवाइस में 5जी, डुअल-बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ और स्टीरियो स्पीकर्स जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। पानी और धूल से बचाव के लिए फोन में IP69, IP68 और IP66 की रेटिंग दी गई है। लॉन्च के बाद कीमत और उपलब्धता की पूरी जानकारी सामने आएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top