लाइव हिंदी खबर :- अमेरिका रूस के साथ व्यापारिक संबंधों को फिर से पटरी पर लाने की तैयारी कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका रूस पर लगाए गए कुछ आर्थिक प्रतिबंधों को हटाने पर विचार कर रहा है। इसके साथ ही, अमेरिका रूसी न्यूक्लियर एनर्जी शिप्स खरीदने की योजना भी बना रहा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यह कदम वैश्विक कूटनीति में बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। ऊर्जा के क्षेत्र में रूस दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल है और अमेरिका अपने वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है।
हालांकि, अमेरिकी प्रशासन की तरफ से इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। विश्लेषकों का मानना है कि यदि प्रतिबंधों में ढील दी जाती है, तो रूस और अमेरिका के बीच तनाव कम हो सकता है, लेकिन यह कदम नाटो देशों और यूरोपीय संघ की नाराजगी का कारण भी बन सकता है।