खांसी
अगर वात दोष के कारण आपको खांसी की समस्या हैं तो मूली काफी कारगर साबित हो सकती है। इसके छाया में थोड़ी मूली सुखाकर इसका पाउडर बना लें। इसका 1 ग्राम सेवन करने से आपको खांसी की समस्या में लाभ मिलेगा।
सर्दी-जुकाम
कच्ची मूली का 20-30 मिली जूस निकालकर मिले लें। इसे सर्दी-जुकाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
एसिडिटी को करे छूमंतर
अगर आप एसिडिटी की समस्या से परेशान है तो कच्ची मूली का सेवन करें। इससे आपको लाभ मिलेगा।
मूली के पत्ते
पीलिया
पीलिया की समस्या से छुटकारा दिलाने में मूली काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इसके लिए मूली के ताजे पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें। इसे दूध में डालकर उबाल लें। जब झाग ऊपर आ जाए तो इसे उबालकर पी लें।
पथरी
पथरी की समस्या से निजात दिलाने में भी मूली फायदेमंद साबित हो सकती हैं। इसके लिए 100 ग्राम मूली के पत्तों का रस निकाल लें। इसे दिन में करीब 3 बार पिए। इससे स्टोन यूरीन के माध्यम से बाहर निकल जाएगा।
खून की कमी
शरीर में खून की कमी के कारण एनीमिया के शिकार हो जाते हैं। इस रोग से छुटकारा पाने के लिए मूली के पत्तों का रस निकालकर दिन में 3 बार 20-20 मिली पिएं। इससे आपको लाभ मिलेगा।
किडनी को रखे हेल्दी
किडनी में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर को डिटॉक्स करके उसे हेल्दी रखने में मदद करते हैं। अगर किडनी की समस्या के कारण यूरीन न आने की समस्या हो जाए तो मूली का दिन में 2-3 बार पी लें। इससे आपको आराम मिलेगा।
कैंसर
मूली में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, फॉलिक एसिड के साथ ऐसे गुण पा जाते हैं जो मुंह, पेट, किडनी और आंत के कैंसर को दूर रख सकते हैं।
जहां एक ओर मूली खाने के फायदे हैं। लेकिन इसका सेवन अगर गलत चीज के साथ किया गया तो आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। जानिए किन चीजों के साथ न करें इसका सेवन।
मछली के साथ न खाएं मूली
अगर आपने मूली खाई हैं तो करीब 2 घंटे बाद दूध पिएं।
चने के साथ मूली का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। अगर आपको गले में सूजन, दर्द और शरीर में सूजन की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए इसका सेवन न करे।
अर्थराइटिस के दर्द से तुरंत राहत दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे, बस ऐसे करे सेवन
मूली खाने का सही समय
मूली का सेवन दोपहर 3 बदे से पहले कर लेना चाहिए। इससे आपका शरीर गर्म रहेगा। कभी भी खाली पेट मूली का सेवन न करे।